इंदौर : रविवार दोपहर इंदौर से खंडवा जा रही एक बस बाई गांव के पास भैरव घाट में बेकाबू होकर खाई में गिर गई। बताया जाता है कि चालक बस को ढलान से उतार रहा था,उसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत और 30 से अधिक के घायल होने की खबर है।
30 से ज्यादा यात्री घायल।
हादसे की जानकारी मिलते ही सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। आसपास के ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकालकर एंबुलेंस के जरिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत और 30 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
एक – दूसरे से आगे निकलने की होड़ बन रही हादसों का सबब।
बता दें कि इंदौर-खंडवा रोड को फोरलेन किया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य चल रहा है।इसके बीच यात्री बसों में एक – दूसरे से आगे निकलने की होड़ मचने से हादसे बढ़ गए हैं। यही नहीं बिना परमिट के भी कई बसें अवैध रूप से चलाई जा रहीं हैं, जिनपर किसी का नियंत्रण नहीं है। एक माह में यहां ये तीसरा हादसा है। बीते माह यहां दो बसें आमने – सामने टकरा गई थीं जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे और एक यात्री की जान चली गई थी। एक कार भी पिछले दिनों यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है।
Related Posts
December 29, 2021 रणजीत हनुमान मंदिर समिति से जुर्माना वसूले जाने को मालिनी गौड़ ने बताया आस्था पर प्रहार
इंदौर : रणजीत हनुमान की शोभायात्रा के दौरान सड़क किनारे व डिवाइडर के बीच लगे पेड़- पौधों […]
August 10, 2023 नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम करेगी लाडली बहना सेना
महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए निकाला मार्चपास्ट।
इंदौर : म.प्र. शासन की […]
April 16, 2020 सड़क पर नोट फेंके जाने से मची सनसनी, कोरोना फैलाने की मानी जा रही साजिश..? इंदौर : एक ओर कोरोना के खिलाफ शासन- प्रशासन सहित पूरा देश एकजुट होकर जंग लड़ रहा है वहीं […]
August 7, 2025 इंदौर को जल्द मिलेगी 50 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
एआईसीटीएसएल इंदौर की कार्यकारिणी बोर्ड की बैठक सम्पन्न।
इंदौर : बुधवार को अटल इंदौर […]
September 12, 2023 अपने ही फ्लैट में अनैतिक व्यापार चलाना पड़ा महंगा, होना पड़ा बेदखल
इंदौर : अवैधानिक रूप से फ्लैट मे देह व्यापार संचालित किए जानें पर, पुलिस आयुक्त नगरीय […]
January 18, 2023 इंदौर में होने वाले वन डे क्रिकेट मैच के टिकट ब्लैक करते दो आरोपी पकड़े गए
भारत vs न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच।
आरोपियों के कब्जे से आगामी भारत vs न्यूजीलैंड वनडे […]
February 14, 2017 ISI जासूस 27 तक रहेंगे केंद्रीय जेल में,आर्मी का मूवमेंट और स्टेब्लिशमेंट भेजते थे बाहर
भोपाल। सेना की खुफिया सूचनाएं लीक करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को जिला कोर्ट […]