इंदौर : मध्यप्रदेश में बहुचर्चित व्यापम घोटाले के 8 आरोपियों को 7-7 साल के कारावास से दंडित किया गया है।
दरअसल 2013 में होलकर साइंस कॉलेज से व्यापम परीक्षा में 8 मुन्ना भाई नाम बदलकर एग्जाम देते हुए पकड़ाए थे। उक्त मामले में 8 साल बाद इंदौर जिला विशेष न्यायाधीश द्वारा सभी आरोपियों को 7 -7 साल की सजा सुनाई गई है। 2013 में पशुपालन डिप्लोमा एग्जाम के दौरान आरोपियों द्वारा प्रति रोपण किया गया था जहां परीक्षार्थियों ने अपने स्थान पर अन्य व्यक्ति को बिठाकर परीक्षा दिलवाई थी। इसमें कुल 4 छात्र थे और चार के स्थान पर चार मुन्ना भाई ने परीक्षा दी थी। इस तरह कुल 8 आरोपी को विशेष जिला न्यायाधीश द्वारा सजा सुनाई गई।
एग्जाम देने वाले फर्जी मुन्ना भाई झांसी यूपी के रहने वाले थे। जिसमें से एक डॉक्टर था और एक वर्तमान में प्रोफेसर है। एक कोचिंग क्लास चला रहा था। 2014 में कोर्ट में मामला आया था। 8 साल बाद व्यापम घोटाले का निर्णय आया है।
ये थे आरोपी।
जिन आरोपियों को सजा सुनाई गई है, उनमें अवनीश प्रताप सिंह, मोहम्मद एजाज अली, अंकित पिता भूपेंद्र सिंह, अनूप पिता यज्ञदत्त, रमा डामोर माखन सिंह ,अमीर होलकर और देवेंद्र झनिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
November 27, 2020 आईएफएस अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी..!
नई दिल्ली : ओडिशा के भुवनेश्वर में आईएफएस अधिकारी अभय कांत पाठक के पास से करोड़ों रुपये […]
September 12, 2021 बीजेपी प्रदेश व नगर पदाधिकारियों ने सेवा और समर्पण अभियान को लेकर किया मंथन
इन्दौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा […]
June 28, 2025 अलौकिक पुष्प बंगले में विराजित होकर प्रभु वेंकटेश ने दिए दर्शन
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2025 ।
डायमंड जारदोसी से हस्त निर्मित रेशमी […]
July 9, 2023 किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ बोलना राष्ट्र के खिलाफ बोलना नहीं : ठाकुर
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की दो दिनी मास्टर क्लास ‘खबरों की खबरची’ का समापन।
इंदौर : […]
July 10, 2020 दो दिन में 19 सौ सैम्पल हुए पेंडिंग, अप्रैल में हुई मौतों की अब जाकर की जा रही पुष्टि…!, इंदौर : कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका में जिला प्रशासन ने सैम्पल लेने की तादाद तो बढा दी […]
June 22, 2020 कोरोना से मृत्यु दर के मामले में इंदौर ने मुम्बई को पीछे छोड़ा, दो सौ के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा इंदौर : कोरोना से होनेवाली मृत्यु दर इंदौर में अब गहरी चिंता का विषय बन गई है। इस मामले […]
July 22, 2025 01 लाख की इनामी इंटरनेशनल चैस डे ट्रॉफी स्पर्धा में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले
मध्य प्रदेश से खेल रहे हैं 300 खिलाड़ी।
37 रेटेड तो 3 खिलाड़ी अमेरिका और नीदरलैंड से […]