चंदन नगर पुलिस ने लिया रिमांड पर।
इंदौर : मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी से पूछताछ में थाना क्षेत्र में की गई चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है।
चंदन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 71 एवं गुमास्ता नगर में मोबाइल चोरी एवं छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी द्वारकापुरी क्षेत्र में रहता है। जिस पर से चंदन नगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और आरोपी गौरव वाधवानी उम्र 19 साल निवासी द्वारकापुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गौरव से पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ वाहन बदल बदलकर चंदन नगर, गुमाश्ता नगर, अन्नपूर्णा, उषा नगर, द्वारकापुरी क्षेत्र से मोबाइल चोरी व छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था। थाना चंदन नगर पर दर्ज अपराध दिनांक 22.11.2022 की घटना में आरोपी गौरव के साथ शामिल अपचारी बालक की भी पहचान कर ली गई है, शीघ्र ही उसको भी अभिरक्षा में लिया जाएगा।
आरोपी गौरव को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।अभी तक उससे कुल 05 मोबाइल के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी गौरव, कंप्यूटर फॉर्मेटिंग का काम करता है। अपने साथियों के साथ मौज मस्ती के लिए मोबाइल चोरी और छीनने की घटनाएं करना उसने स्वीकार किया। आरोप शहर की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
- September 22, 2020 मुम्बई जा रही निजी ट्रेवल्स की बस में धमाके के साथ लगी आग, नहीं हुई कोई जनहानि इंदौर : मुंबई जा रही निजी ट्रेवल्स की बस रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हादसे का शिकार […]
- August 20, 2021 मालू ने दिखाई दरियादिली, बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को किया माफ
इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता […]
- February 13, 2023 मप्र की आर्थिक उड़ान को कोई नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री चौहान
19.76 प्रतिशत के साथ मध्यप्रदेश में सबसे तेज है आर्थिक विकास दर।
मुख्यमंत्री चौहान […]
- June 23, 2021 कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कांग्रेसजनों ने किया सम्मान
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सन्नी राजपाल एवं शहर उपाध्यक्ष गिरीश चितले के […]
- May 24, 2022 चेन, बैग और मोबाइल लूट की वारदातों में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
इंदौर : चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
- February 11, 2023 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर :, पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व […]
- December 16, 2022 प्रधानमंत्री के लिए ब्रिलियंट कन्वेंशन में स्थापित होगा मिनी हॉस्पिटल
पुलिस स्टेशनों में दो-दो एंबुलेंस, कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के […]