उजैन : फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा बुधवार को उज्जैन में होने वाले कार्यक्रम ठहाका के लिए आए थे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले महाकाल मंदिर के दर्शन किए। महाकाल लोक को भी देखा। आशुतोष राणा इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके है। इस बार महाकाल लोक देख कर उन्होंने कहा कि महाकाल लोक अद्भुत है। देवो के देव महाकाल की लीला है। सब उनका है। महाकाल की कृपा है। जब भी यहाँ आता हूं, बड़ा सुख मिलता है। आशुतोष राणा शाम को होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। राणा जब महाकाल मंदिर पहुंचे उस समय आम श्रद्धालुओं के दर्शन गर्भगृह से हो रहे थे। इसके बाद भी उन्होंने भीड़ में जाकर आम श्रद्धालुओं के साथ दर्शन किए। इस दौरान कई लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए लेकिन आशुतोष राणा ने किसी को भी निराश नहीं किया।
Related Posts
July 22, 2025 शादी पार्टनर डॉट कॉम के नाम पर धोखाधड़ी
इंदौर : डिजिटल युग में, जहाँ हर तरफ़ सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं धोखेबाजों के नए-नए तरीके […]
March 31, 2024 इंक बनानेवाली फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का माल जला
इंदौर : रंगपंचमी पर शनिवार शाम पोलोग्राउंड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से […]
August 23, 2021 चूड़ीवाले के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, छेड़छाड़ की आशंका में पिटाई की बात आई सामने..!
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में एक चूड़ी वाले के साथ रविवार को कुछ लोगों […]
December 6, 2022 दत्त जयंती पर सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम से निकलेगी पालकी यात्रा
इंदौर: श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवम पारमार्थिक ट्रस्ट के सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम […]
January 5, 2025 श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान में 19 वा ब्रह्मोत्सव 07 जनवरी से
07 जनवरी को पुष्कर्णी में नौका विहार।
08 जनवरी को सजेगा मनोहरी पुष्प बंगला।
09 […]
April 9, 2023 हमारे शैक्षणिक संस्थान तेजी से बढ़ती प्रौद्योगिकी के साथ बनाएं तालमेल – डॉ. डेविश जैन
इंदौर : आज के दौर में प्रौद्योगिकी बेहद तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में यह जरूरी है […]
March 17, 2023 अपील समिति की बैठक में महापौर ने की विभिन्न मामलों की सुनवाई
इंदौर : अपील समिति अध्यक्ष एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम परिषद की अपील समिति […]