नई दिल्ली : फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने 380 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। संबंधित कर्मचारियों को ईमेल भेजकर उन्हें तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ईमेल में माफी मांगते हुए कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने लिखा है कि कंपनी ने गलती से जरूरत से ज्यादा भर्ती कर ली थी, इसलिए छंटनी करना पड़ी है। स्विगी CEO ने अपनी चिट्ठी में लिखा, हम पुनर्गठन की प्रक्रिया में अपनी टीम के आकार को छोटा करने का बहुत कठिन निर्णय लैे रहे हैं। इस प्रक्रिया में हम 380 प्रतिभाशाली स्विगस्टर्स को अलविदा कह रहे हैं। सब तरह से जांच-पड़ताल के बाद यह फैसला लिया गया है।
ये बताए छटनी के कारण।
स्विगी ने जिन प्रमुख कारणों का उल्लेख किया है, उनमें से एक चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति है। कंपनी ने खुलासा किया कि फूड डिलीवरी घट गई है, जिसके परिणामस्वरूप कम मुनाफा और कम आय हुई है। हालांकि, कंपनी ने लगे हाथ यह भी साफ कर दिया है कि उसके पास खुद को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नकदी है।
माइक्रोसॉफ्ट ने भी की थी छटनी।
हाल में ही माइक्रोसॉफ्ट ने भी कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। हटाए गए कर्मचारियों में कई भारतीय भी थे। नौकरी से हटाए गए एक भारतीय कर्मचारी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट को अपने जीवन का 2 दशक से अधिक समय देने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
Related Posts
October 5, 2021 ब्रांडेड कम्पनियों के नकली गैस रेगुलेटर बेचने वाले दो बदमाश पकड़े गए, सैकड़ों नकली रेगुलेटर बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच द्वारा नकली गैस रेग्यूलेटर बेचने वाले पर छापामार कार्रवाई की गई। […]
April 23, 2025 इंदौर लाया जा रहा आतंकी हमले में मारे गए सुशील का शव
पहलगाम में परिवार सहित घूमने गए थे सुशील नाथेनियल।
आतंकियों ने धर्म पूछकर मारी […]
May 18, 2023 नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का मनाया गया जन्म नक्षत्र महोत्सव
श्रद्धालुओं ने चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद।
इंदौर : जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया […]
February 15, 2020 पुलवामा के शहीद जवानों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन इंदौर : शुक्रवार को वेलेंटाइन डे के रंग में डूबे कई युवा पबों में मटकते हुए जाम पर जाम […]
November 12, 2022 कोचिंग संस्थानों में लगी इंदौर पुलिस की पाठशाला
भंवरकुआं पुलिस ने कोचिंग संस्थान के छात्रों को पढाया सामाजिक/ साइबर जागरुकता का […]
November 7, 2022 साइबर सुरक्षा पर प्रो. रावल ने दी उपयोगी जानकारी, जिज्ञासाओं का भी किया समाधान
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओ […]
July 26, 2022 अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के 7 अगस्त को होंगे चुनाव
कुल 68 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
उम्मीदवारों की अंतिम सूची 29 को, […]