इंदौर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के प्रथम स्मृति दिवस पर इंदौर के प्रीतमलाल दुआ सभागार में स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीनानाथ मंगेशकर रिकॉर्ड ग्रामोफोन संग्रहालय के बैनर तले संपन्न हुई इस महफिल में गायिका सपना केकरे ने लता दीदी के सुने – अनुसूने गीत पेश कर समा बांध दिया । सुमित्रा जोशी, पृथ्वी सांखला और हर्षवर्धन नाडकर ने लता जी की स्मृति पर उनके जीवन से जुड़े किस्सो को ताजा किया और एक के बाद एक कई गीतो की प्रस्तुतियां दी। रवि सालके ( की बोर्ड ) के संगीत संयोजन में विजय राव ने तबले और कपिल राठौर ने ऑक्टोपैड पर संगत करते हुए महफिल को चार चांद लगाए। मोना ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर लता दीदी के गाए गीतों के दुर्लभ रिकॉर्ड सहेज कर रखने वाले सुमन चौरसिया और राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन का सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग व समाजसेवी खुरसान पठान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
अंत में विजय गावड़े ने आभार व्यक्त किया। लता दीदी के कालजयी गीतों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में सुधि श्रोता उपस्थित थे।
Related Posts
November 30, 2021 सायबर सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम में शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित
इंदौर : डॉ. वरुण कपूर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरएपीटीसी, इंदौर द्वारा साइबर सुरक्षा […]
October 8, 2023 आध्यात्मिक पर्यटन पर ‘सविष्कार’ मालवा ने किया संगोष्ठी का आयोजन
इन्दौर : उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर में सविष्कार […]
October 28, 2019 बच्चों के साथ ‘गीता’ ने भी जमकर मनाई दिवाली की खुशियां इंदौर : स्व. सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहते पाकिस्तान से भारत लाई गई मूक- बधिर युवती […]
January 17, 2023 डकैती की योजना बना रहे 5 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
पेट्रोल पंप को लूटने की बना रहे थे योजना।
आरोपियो के कब्जे से 04 धारदार चाकू, लोहे […]
July 4, 2022 मुख्यमंत्री आए और महंगी बिजली का झटका दे गए- शुक्ला
मुख्यमंत्री ने फिर इंदौर के लोगों को धमकाया।
वहीं घोषणाएं दोहरा गए, जो सालों से कर […]
January 30, 2024 दो पहियां वाहन चुराने वाला आरोपी नाबालिग साथी सहित पकड़ाया
चोरी के दो वाहन किए गए जब्त।
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले आरोपी को पकड़ने में, […]
June 16, 2021 हाइकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में 10 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह और […]