इंदौर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के प्रथम स्मृति दिवस पर इंदौर के प्रीतमलाल दुआ सभागार में स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीनानाथ मंगेशकर रिकॉर्ड ग्रामोफोन संग्रहालय के बैनर तले संपन्न हुई इस महफिल में गायिका सपना केकरे ने लता दीदी के सुने – अनुसूने गीत पेश कर समा बांध दिया । सुमित्रा जोशी, पृथ्वी सांखला और हर्षवर्धन नाडकर ने लता जी की स्मृति पर उनके जीवन से जुड़े किस्सो को ताजा किया और एक के बाद एक कई गीतो की प्रस्तुतियां दी। रवि सालके ( की बोर्ड ) के संगीत संयोजन में विजय राव ने तबले और कपिल राठौर ने ऑक्टोपैड पर संगत करते हुए महफिल को चार चांद लगाए। मोना ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर लता दीदी के गाए गीतों के दुर्लभ रिकॉर्ड सहेज कर रखने वाले सुमन चौरसिया और राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन का सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग व समाजसेवी खुरसान पठान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
अंत में विजय गावड़े ने आभार व्यक्त किया। लता दीदी के कालजयी गीतों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में सुधि श्रोता उपस्थित थे।
Related Posts
January 6, 2021 कैबिनेट की बैठक में बोले शिवराज, ज्यादा दिन पेंडिंग न रहे फाइलें
भोपाल : दो नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद शिवराज कैबिनेट की बैठक मंगलवार (5 जनवरी […]
July 8, 2021 मन्गुभाई छगनभाई पटेल ने ली मप्र के राज्यपाल पद की शपथ
इंदौर : मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने गुरुवार को राजभवन में […]
March 6, 2021 विकास ने बनाई देश की पहली मैकेनाइज्ड टू व्हीलर पार्किंग
इंदौर : इंदौर के ही रहने वाले विकास जैन ने अपने स्टार्टअप के तहत शहर में देश की पहली […]
April 26, 2021 कोरोना के उपचार में उपयोगी दवाइयों के पैकेट वितरित करेंगे कांग्रेस के विधायक
इंदौर : शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कांग्रेस के दो विधायकों […]
September 9, 2023 विधायक मेंदोला बनें स्वच्छता दूत, क्षेत्र क्रमांक 2 में चलाया सफाई अभियान
नुक्कड नाटक के माध्यम से शहरवासियों को दिया स्वच्छता का पैगाम।
स्वच्छता इंदौरियों की […]
March 3, 2021 बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार चौहान के निधन पर जताया शोक, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के […]
August 24, 2021 हिन्दू जागरण मंच ने प्रदर्शन कर डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, विभिन्न घटनाओं के दोषी तत्वों के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग
इंदौर : बीते कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं, जिनसे दो पक्षों में अविश्वास का […]