राहुल और प्रियंका चुनावी हिंदू, देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे दिग्विजय सिंह – नरोत्तम

  
Last Updated:  October 6, 2022 " 05:28 pm"

भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने पर तंज कसते हुए कहा कि
यात्रा का असर और रूझान दिखाई देने लगे हैं। गुजरात में विधायक ने कांग्रेस छोड़ दी है। गुलाम नबी आजाद पहले छोड़ गए थे, यात्रा की शुरुआत जब से हुई है तब से कांग्रेस बिखरती जा रही है।

राहुल और प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं। चुनाव के समय ही इन्हें त्यौहार याद आते हैं। यह वहीं लोग हैं जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक बताया था और टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े नजर आए थे।

दिग्विजय सिंह अंग्रेजों की नीति पर चलते हैं।

गृहमंत्री मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि किन राज्यों में आरक्षण खत्म किया गया है। दिग्विजय सिंह अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज करो अपनाते हैं। वह देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं।

विदिशा के सीएम राइज स्कूल में मजार मामले पर गृहमंत्री का कहना था कि किसी तरीके का एजेंडा नहीं है। प्रशासन ने मामले को हल कर दिया है।

तीर्थ दर्शन योजना का चुनाव से संबंध नहीं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तीर्थदर्शन यात्रा को चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए। पहले से योजना चल रही है। कमलनाथ ने तो तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं।

मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस का ध्यान वोटों तक रहता है। मोहन भागवत का ध्यान पूरे देश पर रहता है।

राष्ट्रपति का अपमान अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस के नेता उदित राज के आपत्तिजनक बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी हों या उदित राज, कांग्रेस की पूरी थीम को देख लीजिए, कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान करने की सुपारी ले रखी है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने कई नेताओं को अपमानित करने का काम किया है।

कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है।

बीजेपी मांडू में अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है, इसे लेकर गृह मंत्री ने कहा कि, यह नए और पुराने सदस्यों की बात नहीं है। भाजपा में यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है। यह एक परिवारवाद वाली पार्टी नही है, यहां पार्टी ही एक परिवार है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *