प्रयागराज : यूपी में तीन दिन पूर्व हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल हमलावरों में से एक अरबाज का सोमवार को एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी अरबाज को अस्पताल ले जाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
सोमवार को पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमों को सूचना मिली थी कि नेहरू पार्क के पास वाले जंगल में अरबाज छिपा हुआ है। उसके बाद पुलिस टीमों ने उसे घेर लिया। घेरे जाने पर बाइक पर सवार अरबाज ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली धूमनगंज के इंस्पेक्टर के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में
आरोपी अरबाज को भी तीन गोलियां लगीं। एक गोली उसके सीने में लगी। पुलिस जख्मी अरबाज को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे का ड्राइवर था अरबाज।
सूत्रों के मुताबिक पुरा मुफ्ती के सल्लाहपुर का निवासी अरबाज, बाहुबली अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था। अरबाज को अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था। उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। असद भी इस हमले में नामजद है। अरबाज का चेहरा मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आ गया था। उसने भी उमेश पाल पर हमला किया था। अतीक अहमद और उसका एक बेटा फिलहाल जेल में हैं।
Related Posts
May 27, 2022 सुपर कॉरिडोर के पुल पर पड़ा गड्ढा, भारी भ्रष्टाचार का नमूना – शुक्ला
पुल के निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करे।
इंदौर : कांग्रेस विधायक […]
July 8, 2022 घर के सामने ठेला लगाने से मना करने पर मारपीट करनेवाले आरोपी 6-6 माह की सजा से दंडित
इंदौर : अंडे का ठेला लगाने की बात पर मारपीट करने वाले आरोपियों को अदालत ने 6-6 माह के […]
June 7, 2022 उज्जैन की घटिया तहसील का पटवारी हजारों रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने पटवारी अजीमुद्दीन कुरैशी तहसील घटिया ज़िला उज्जैन को […]
September 16, 2020 मेट्रोपोलिटन एरिया का गठन इंदौर के लिए बड़ी सौगात- सिलावट इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि हाल ही में कैबिनेट में इंदौर को […]
March 13, 2025 दुनिया में 8 फीसदी लोग किडनी की समस्या से ग्रस्त हैं..
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर की इसमें है अहम भूमिका : डॉ. सालगिया।
माधव सृष्टि में […]
May 29, 2022 मालवा उत्सव में मन मोह गया मनिहारी रास
शिल्प बाजार में मिल रहा है कई तरह का शिल्प।
वेदव्यास द्वारा रचित रामाष्टकम की दी गई […]
September 22, 2022 दो वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की एक बाइक जब्त
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई […]