इंदौर: नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस के साथ मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की ज़मानत याचिका पर गुरुवार को इंदौर की सेशन कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया। कोर्ट ने इस मामले को अपने क्षेत्राधिकार से बाहर का बताते हुए भोपाल में जनप्रतिनिधियों के लिए बने विशेष ट्रिब्यूनल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। अब वहां इस मामले की सुनवाई होगी।
गुरुवार को जिला जज ने मामले को एससी-एसटी के विशेष जज बीके द्विवेदी के यहां स्थानांतरित कर दिया था।
बताया जा रहा है कि, नगर निगम ने आकाश विजयवर्गीय की जमानत का विरोध किया था। निगम ने कोर्ट में आकाश के खिलाफ 7 पेज की आपत्ति लगायी थी। वहीं इस मामले में नगर निगम की ओर से 20 वकील कोर्ट में थे। नगर निगम ने मामले को भोपाल की ट्रिब्यूनल कोर्ट को भेजने पर जोर दिया था। इस दौरान कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी भी देखने को मिली। विशेष जज बीके द्विवेदी ने दोनों पक्षों के तर्क और नगर- निगम की आपत्ति के बाद मामले को जनप्रतिनिधियों के मामलों के लिए बनाए गए विशेष ट्रिब्यूनल में स्थानांतरित करने के आदेश दिए।
Related Posts
August 9, 2021 इंदौर में शुरू किया गया सीरो सर्वे, 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों में की जाएगी ऐंटी बॉडी की जांच
इंदौर : कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से बचाव हेतु 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए […]
November 7, 2019 गोविंद की कृपा पाने के लिए गीता, गंगा और गौमाता का संरक्षण जरूरी- पंडित शिवम पाठक इंदौर : परमात्मा की हर लीला आनंद, परमानंद और दिव्यानंद से अभिप्रेत होती है। हमारे जीवन […]
November 14, 2020 अत्याधुनिक चलित प्रयोगशाला में नाममात्र के शुल्क पर करवाया जा सकेगा खाद्य पदार्थों का परीक्षण
इंदौर : खाद्य पदार्थों और सामग्रियों की जांच के लिए इंदौर में अत्याधुनिक सुविधाओं से […]
June 2, 2021 अस्थाई पात्रता पर्ची को लेकर कार्यवाही की तिथि 5 जून तक बढ़ाई गई
इंदौर : प्रमुख सचिव खाय एवं नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि अस्थाई पात्रता […]
July 15, 2020 सांवेर विधानसभा में ‘हर – हर मोदी, घर- घर तुलसी’ अभियान के जरिए बीजेपी ने चुनावी जंग का किया आगाज इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी पूरी रणनीति और दमखम के साथ सक्रिय हो गई है। […]
January 16, 2025 राह चलते लोगों के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : लोगों के साथ लूटपाट करने वाले 02 शातिर लुटेरे, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में […]
July 24, 2021 महालक्ष्मी नगर के मुख्य मार्ग का आईडीए करेगा निर्माण, मंत्री सिलावट ने किया भूमिपूजन
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में महाराजा छत्रसाल चौराहे से महालक्ष्मी नगर […]