इंदौर : जैन इंजीनियर्स सोसाइटी के इंदौर चैप्टर के सौजन्य से समग्र जैन समाज के गृह उद्योगों महिला उद्दमियो के उत्पाद एवं अन्य सेवाओं के प्रचार प्रसार और बाजार उपलब्ध करवाने के लिए हाट बाजार में जेनम ट्रेड फेयर का आयोजन 25, 26 और 27 मार्च को किया जा रहा है। अन्य गृह उपयोगी सामग्री के स्थापित व्यापारियों को भी यहाँ वैकल्पिक बाजार उपलब्ध हो सकेगा।
इस योजना के तहत सभी निम्न आय वर्ग के परिवारों को बहुत कम खर्च में अपने स्टॉल लगाने की सुविधा दी जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ परिवारों पर न पड़े। भविष्य में एक मार्केटिंग संस्था बनाने का विचार है जिसमें ऐसे उत्पादों को बाजार में प्रस्तुत किया जाए ताकि व्यापार में निरंतरता आए और परिवार आर्थिक सुदृढ़ता की ओर बढ़ सके।
ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए प्ले जोन व परिवार जनों के लिए फूड कोर्ट बनाया जाएगा,जहाँ बैठ कर मनोरंजक कार्यक्रम भी देखे जा सकेंगे। शाम 4 बजे से हर घंटे विजिटर्स के लिए लॉटरी द्वारा ड्रा निकाला जाएगा और आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
जैन इंजीनियर्स सोसाइटी का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता और सामान्य जागरूकता के लिए बड़े पैमाने पर समाज की सेवा करने के लिए जैन समुदाय के सभी क्षेत्रों के इंजीनियरों को एक मंच पर लाना है। इसके लिए स्थानीय अध्यायों के माध्यम से जैन इंजीनियरों के समूह बनाए गए हैं।
Related Posts
February 3, 2017 इंदौर में ४ फरवी को होने वाली मैराथन में दिव्यांग भी दौड़ेंगे , इंदौर- आज बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ये जानकारी देते हुए बताया की इंदौर में […]
October 20, 2021 धार में हालात पूरीतरह नियंत्रण में, 50 से अधिक उपद्रवियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
धार : बिना अनुमति एक समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकालने के चलते मचे बवाल और लाठीचार्ज […]
October 12, 2024 महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन
जिस तलवार को कभी देवी अहिल्याबाई स्वयं धारण करती थीं उस तलवार का किया पूजन।
इंदौर : […]
April 1, 2021 कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण ही स्थायी उपाय, लोगों को प्रेरित करने में धर्मगुरु निभाएं अहम भूमिका- सिलावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जन जागरूकता लाने के लिए गुरूवार को रेसीडेंसी कोठी […]
June 30, 2022 कोरोना से दिवंगत लोगों के परिजनों को शुक्ला देंगे 20 हजार रु. की मदद
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र गुरुवार को […]
May 2, 2021 प्लाज्मा डोनेट करने वालों के लिए ग्रीन कॉरिडोर में तब्दील किया एमवायएच का ब्लड बैंक
इंदौर : महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन रेडिएशन विभाग पूरी […]
March 8, 2022 मप्र में 100 करोड़ की लागत से स्थापित होगा मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष
देवास में पोषण आहार संयंत्र का जेपी नड्डा और सीएम शिवराज ने किया शुभारम्भ।
स्व. […]