घरों से निकलकर बाहर भागे दहशत में आए लोग।
फिलहाल जान – माल की सूचना नहीं।
6.6 मापी गई रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता।
नई दिल्ली : मंगलवार रात दिल्ली – एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके आने से अफरा – तफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में बताया जा रहा है। बताया जाता है कि भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए। बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों को भूकंप के झटके ज्यादा महसूस हुए। दिल्ली – एनसीआर के साथ यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और जम्मू – कश्मीर तक भूकंप का असर देखा गया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ इमारतों को भूकंप से नुकसान होने की सूचना है हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
तेजी से हिलने लगा घरों का सामान।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात 10.20 बजे भूकंप से धरती कांपने लगी। लोगों ने बताया कि वे सोने की तैयारी कर रहे थे तभी उनके घरों के पंखे,लाइट्स और अन्य सामान तेजी से हिलने लगा। इसपर वे तत्काल बच्चों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। दफ्तरों, होटलों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों में काम करने वाले लोगों ने बताया कि वहां मौजूद लाइट पंखे और कुर्सियां तेजी से हिल रही थीं। इन झटकों से वे भी दहशत में आ गए और बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।
फिलहाल कहीं से जान – माल की हानि की सूचना नहीं है। हालांकि लोग अभी भी डरे हुए हैं और सड़कों पर ही जमें हैं।
Related Posts
October 28, 2021 रैगांव की बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अमर्यादित खबर के प्रकाशन पर महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
इंदौर : रैगांव विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी, दलित महिला प्रतिभा बागरी के बारे […]
December 21, 2022 रेलवे के यूटीएस ऑन मोबाइल एप को मिल रहा यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद
बीते पांच माह में 1.66 लाख यात्रियों ने एप के जरिए टिकट बुक कराए।
इंदौर : यूटीएस ऑन […]
April 24, 2022 इंडोनेशिया ने पाम आयल के निर्यात पर लगाया प्रतिबन्ध, भारत पर पड़ेगा असर
इंदौर : दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक देश, इंडोनेशिया ने अपने ही देश […]
March 15, 2022 शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पर रोक को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जायज ठहराया, याचिकाएं खारिज
बंगलुरु: शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पहनने पर रोक लगाने के कर्नाटक सरकार के फैसले को […]
February 14, 2021 राजेन्द्र नगर पुलिस ने नाबालिग बच्ची को 3 घंटे में ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
इन्दौर : पुलिस थाना राजेन्द्र नगर में दिनाक 12 /02/21 को पिता के खेलने से मना करने पर […]
May 20, 2024 इंदौर के स्वाद शौकीनों को खूब भाया रत्नागिरी व देवगढ़ के हापुस आम का स्वाद
स्वाद प्रेमियों के अभूतपूर्व प्रतिसाद के बीच मैंगो जत्रा का समापन।
तीन दिनों में […]
March 10, 2023 मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पर प्रकरण दर्ज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करना प्रदेश की करोड़ों जनता […]