संभागायुक्त डॉ. शर्मा, पुलिस कमिश्नर देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने घटना स्थल पर मौजूद रहकर संभाला राहत व बचाव कार्य।
इंदौर : श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बावड़ी की छत धंसने की हुई घटना के संबंध में बचाव कार्य जारी है। नगर निगम, पुलिस, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों का अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घायलों को अस्पतालों में पहुंचाकर समुचित उपचार किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे समय घटना स्थल पर मौजूद रहकर राहत व बचाव कार्य की निगरानी की और अमले को निर्देशित किया। संभागायुक्त डॉ.पवन कुमार शर्मा भोपाल में वरिष्ठ स्तर पर संपर्क में रहकर समन्वय करते रहे। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने घायलों को उपचार के लिए एमवाय, एप्पल और अन्य अस्पतालों में पहुंचाया। उन्होंने अस्पतालों में भी अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को तैनात किया था। उक्त अधिकारी सभी विभागों के मध्य सम्पर्क बनाते रहे। अस्पतालों में जाकर भी संभागायुक्त, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली।
Related Posts
July 15, 2023 पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए लगाया गया एक्यूप्रेशर शिविर
विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने घुटनों एवं हड्डियों के रोगों एक्यूप्रेशर पद्धति से किया […]
January 13, 2021 देह व्यापार के बड़े गिरोह का खुलासा, 5 महिलाओं सहित 12 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का खुलासा करते हुए सात पुरुष व […]
April 4, 2023 योजना क्रमांक 155 में फिर से आवास मेला लगाएगा आईडीए
5 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा आवासीय मेला।
फ्लैट देखने के साथ मौके पर ही आवेदन […]
February 14, 2017 परदेशीपुरा थाने पर मचा जमकर हंगामा आमने सामने हुए भाजपाई और कांग्रेसी इंदौर|परदेशीपुरा थाने पर सोमवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब विरोध दर्ज करवाने पहुंचे […]
June 2, 2021 अब 25 जुलाई को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (2020) की […]
March 31, 2023 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने भी इंदौर में हुए हादसे पर जताया दुःख
पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना।
इंदौर : इंदौर में बेलेश्वर मंदिर परिसर में […]
September 12, 2022 25 से अधिक संस्थाओं के सहभाग से आयोजित शहर के सबसे बड़े गणेशोत्सव का समापन
इंदौर : संस्था तरुण मंच, ब्रह्म चेतना, महाराष्ट्र समाज, सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, […]