इंदौर : रामनवमी के अवसर पर राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के तहत पुणे के प्रख्यात ओजस्वी युवा वक्ता विक्रम एडके का व्याख्यान अपरिचित रामायण विषय पर हुआ। उन्होंने प्रभु श्रीराम के जन्म का आख्यान किया। दोपहर ठीक 12 बजे घंटे, शंख, झांझ- मंजीरों की मंगल ध्वनि के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने राम जन्मला ग सखी राम जन्मला गीत गा कर खुशियां प्रकट की । पाळणा, अंगाई गीत भी गाए। जन्म के समय पुष्प वर्षा और शानदार आतिशबाजी भी की गई। बाद में वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री वैद्य के कर कमलों से गुरु पुष्य के शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर नवीन कलश चढ़ाया गया।
इस अवसर पर धनंजय शास्त्री ने कलश की महत्ता बताते हुए कहा कि कलश में सप्तऋषि और दस दिशाओं के दिकपाल निवास करते हैं। इसी तरह कलश के शिखर पर मंदिर में प्रतिष्ठित देवता रहते हैं। इसीलिए मंदिर के शिखर दर्शन से ही मंदिर में स्थापित मूर्तियों के दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है। शाम को मंदिर परिसर में 1008 दीपक लगाए गए। इस मौके पर संपूर्ण मंदिर परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। देर रात तक मंदिर में दर्शनार्थियों की आमद बनी रही।
Related Posts
February 12, 2023 लोक अदालत में 58 करोड़ 43 लाख से अधिक राशि के अवॉर्ड, डिक्री और वसूली के आदेश पारित
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के […]
July 2, 2022 रेल, सड़क और हवाई सेवा का तेजी से हो रहा विस्तार बीजेपी की देन – लालवानी
तेज हो गई है इंदौर की तरक्की की रफ्तार।
इन्दौर : लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने भाजपा […]
October 27, 2022 आनंद विभाग के प्रमुख सचिव ने निराश्रित बुजुर्गों को कराया भोजन
आनंद विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा ने आनंदम केंद्र का किया अवलोकन।
इंदौर: […]
October 25, 2016 ऐसा ट्वीट कर बुरे फंसे हरभजन, धोनी के फैन्स ने किया मुंह बंद स्पोर्ट्स डेस्क.टीम से लंबे समय से बाहर चले रहे हरभजन सिंह अब अपना फ्रस्टेशन सोशल मीडिया […]
March 17, 2023 सानंद न्यास के गुड़ी पड़वा उत्सव में सावनी शेंडे और वैभव जोशी देंगे सुरमई प्रस्तुति
इंदौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा के तहत आगामी 22 मार्च 2023 बुधवार को 'गुड़ी पड़वा' […]
July 17, 2025 स्वच्छता का महागुरु बना इंदौर
लगातार आठवीं बार हासिल किया स्वच्छता का सर्वोच्च स्थान।
नई दिल्ली में मंत्री श्री […]
March 21, 2022 आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में सैकड़ों रिश्ते तय हुए
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास की मेजबानी में सर्व ब्राम्हण समाज का अ.भा. […]