इंदौर: रिंग रोड से लगी कल्प कामधेनु नामक कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रूप से खड़ी की गई 5 मंजिला इमारत को विस्फोटक लगाकर धराशायी कर दिया गया। विस्फोट विशेषज्ञ शरद सरवटे की देखरेख में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सोमवार को इमारत की नींव कमजोर करने के बाद मंगलवार को पूरी इमारत एक ही धमाके में ढहा दी गई। इस दौरान आसपास के मकानों को खाली करवाकर गलियों को सील कर दिया गया था ताकि जानमाल का नुकसान न हो। ग्रीन बेल्ट की 30 हजार स्क्वेयर फ़ीट जमीन पर हरविंदर सिंह होरा नामक बिल्डर ने अपने पार्टनर के साथ यह 5 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग बना ली थी। नगर निगम अथवा टीएनसीपी किसी से भी भवन निर्माण की अनुमति नहीं ली गई थी।
नगर निगम ने दिए थे नोटिस।
निगम अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अवैध रूप से भवन का निर्माण करने पर बिल्डर को 10 बार नोटिस दिया था लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। इसके बाद भवन को ढहाने की कार्रवाई की गई।
Related Posts
February 22, 2017 विधानसभा का बजट सत्र: पहली बार 50 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन भेजे गए
भोपाल। विधानसभा का बजट सत्र आज मंगलवार से शुरू हुआ। यह 31 मार्च तक चलेगा। शुरुआत […]
December 1, 2024 शुक्ला स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह एक दिसंबर को
वरिष्ठ, सक्रिय पत्रकारों का होगा सम्मान।
हमारा इंदौर विषय पर छायाचित्र प्रतियोगिता […]
September 18, 2021 पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ : देशभर में सिमट रही कांग्रेस के पास महज तीन राज्यों की सत्ता बची है पर वहां भी […]
April 14, 2021 पूजा- अर्चना के साथ दीप जलाकर मनाया गया चेटीचंड पर्व
इंदौर : कोरोना कर्फ्यू के चलते सिंधी समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में रहकर चेटीचंड […]
April 23, 2020 लॉकडाउन के चलते रमजान माह में भी घरों में ही अदा होगी नमाज,गणमान्य लोगों के साथ बैठक में बनीं सहमति इंदौर : रमजान का पवित्र माह एक दिन बाद ही प्रारम्भ होने जा रहा है। इस बात के चलते पूर्वी […]
October 26, 2020 जनता का वोट रूपी घी अब कांग्रेस की राखोड़ी में नहीं डलेगा
गोविन्द मालू
दाल बाटी वाला मालवा- निमाड़ अब काँग्रेस की राखोड़ी में घी नहीं डालेगा […]
April 29, 2023 16 और 29 मई को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
पूरी, गंगासागर, काशी, अयोध्या की यात्रा के लिए 16 मई को जाएगी।
रामेश्वरम, तिरुपति, […]