एक जुलाई 23 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वालों को मिलेगा चतुर्थ समयमान वेतनमान।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। हमने कर्मचारियों के हितों में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे, हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एऱियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। वे सभी कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।
Related Posts
July 28, 2024 अहिल्योत्सव के तहत विधानसभा एक के सभी वार्डों में किया गया पौधरोपण
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर की 229 वी पुण्यतिथि के सिलसिले में अहिल्योत्सव समिति के […]
April 1, 2017 सुप्रीम कोर्ट सख्त: पहली बार 15 जजों की गर्मी छुट्टी कटी नई दिल्ली।संवैधानिक महत्व से जुड़े तीन मामलों की जल्द सुनावाई के लिए पहली बार सुप्रीम […]
May 31, 2020 डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य पदों पर होगी बम्पर भर्ती, 5 जून तक किए जा सकते हैं आवेदन इंदौर : जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये व्यापक प्रबंध किये जा रहे […]
December 11, 2022 सानंद के मंच पर रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘यू मस्ट डाय’ का मंचन
इंदौर: रहस्य और रोमांच से भरपूर मराठी नाटक 'यू मस्ट डाय' का मंचन सानंद के मंच पर खंडवा […]
April 28, 2021 रेमडेसिविर के नाम पर बेचे जा रहे नकली इंजेक्शन, लोग हो रहे ठगी का शिकार- महाजन
इंदौर : कोरोना मरीजों के इलाज में संजीवनी माने जाने रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन अभी भी दवाई […]
October 3, 2020 रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी […]
June 27, 2020 जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में 98 प्रस्ताव स्वीकृत इंदौर : शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आहूत […]