इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रतिवर्षानुसार समिति के कार्यालय 76, रामबाग, इन्दौर में हर्षोल्लास से मनाया गया । इस गरिमामय कार्यक्रम में इंदौर विभाग के संघचालक शैलेन्द्र महाजन, प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे और डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वरदास हिंदुजा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
भारत को विश्व में सबसे आगे ले जाने का संकल्प लें।
राष्ट्रगान के बाद शैलेन्द्र महाजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए सौभाग्य, सम्मान व गर्व का पर्व है। इस मौके पर हम उन समस्त महापुरुषों का स्मरण करते हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर हमें स्वतंत्रता दिलवाई । हम सभी संकल्पित होकर भारत को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान पर आरोहित करने हेतु अग्रसर हों और अपने इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अपने स्वत्व का जागरण करें ।प्रत्येक भारतवासी अपनी कुटुंब परंपरा को आत्मसात करे, अपने पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनें, समाज में समरसता-संस्कार स्थापित करे तथा प्रत्येक व्यक्ति नागरिक शिष्टाचार का पालन करे ।
कार्यक्रम में समिति के सचिव राकेश यादव, इंदौर विभाग कार्यवाह रूपेश पाल, पवन तिवारी , रत्नेश रघुवंशी सहित समिति के पदाधिकारी, संघ के दायित्ववान कार्यकर्ता, अनेक स्वयंसेवक व समाजजन उपस्थित रहे।
Related Posts
March 7, 2021 13 व 14 मार्च को होंगे गुजराती समाज के चुनाव, कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन
इंदौर : बिचौली हप्सी एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार द्वारा कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 को […]
May 27, 2021 आयुष्यमान योजना में मरीज का इलाज नहीं किए जाने पर निजी अस्पताल को पंजीयन निरस्ती का नोटिस
इंदौर : आयुष्मान योजना का लाभ पात्र हितग्राही को नहीं देना एक निजी अस्पताल को महंगा […]
February 17, 2022 सुबोध कुमार जैन इंदौर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए
जबलपुर : म.प्र. उच्च न्यायालय ने कुछ जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदों पर […]
November 29, 2021 सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते जहर पीने वाले जोशी परिवार के पांचवे सदस्य ने भी तोड़ा दम, कार्रवाई के नाम पर की गई महज लीपापोती
भोपाल : सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने वाले जोशी परिवार […]
September 3, 2021 राऊ पुलिस ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी का प्रयास कर रही लड़की की बचाई जान
इंदौर : पुलिस थाना राऊ ने त्वरित कार्रवाई कर, ट्रेन के सामने आत्महत्या का प्रयास करने […]
March 4, 2021 स्पीड गन के जरिये तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसेगी ट्रैफिक पुलिस
इन्दौर : अनियंत्रित रूप से तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की […]
August 4, 2021 टोक्यो ओलिम्पिक : शानदार खेल के बावजूद महिला हॉकी के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारी भारतीय टीम
नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करने के […]