इंदौर : भाजपा के सदस्यता अभियान का मंगलवार को अंतिम दिन था। पूर्व मेें 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाना था, लेकिन बाद में 9 दिन इसकी अवधि बढ़ा दी गई थी। अंतिम दिन सांसद शंकर लालवानी ने शहर के कई गणमान्य लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ा। इनमें गणेश शंकर विद्यार्थी के पोते सुधीर कुमार विद्यार्थी, कौटिल्य एकेडमी के प्रमुख सुनील तिवारी शामिल हैं। उनका कहना था कि पीएम नरेंद्र मोदी की रीति-नीति से प्रभावित होकर हमने भाजपा की सदस्यता ली है।
भाजपा कार्यालय पर सांसद श्री लालवानी ने बंगाली समाज के पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें आर.एस. राय चोधरी, असीत गांगुली, जे एन तिवारी, रवि नंदी, अंबुज दत्ता, रंजन डे सरकार, सुब्रतो मित्रा, अशोक बाम्बरु, वीरेंदर कौल आदि शामिल हैं। इसी के साथ आज श्री लालवानी ने कश्मीरी पंडित, केरल समाज, नेपाली समाज और बोहरा समाज के लोगों को भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। सांसद श्री लालवानी की उपस्थिति में कुल मिलाकर 12 स्थानों पर कार्यक्रम हुए जहां लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
Related Posts
September 5, 2020 फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन के दबाव में खुदकुशी करने वाले छात्र को पालक संघ ने दी श्रद्धांजलि इंदौर : ग्रीन फील्ड स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस नहीं जमा करने पर छात्रों पर इतना दबाव बनाया […]
February 5, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में मनाया गया वसंतोत्सव, सरस्वती पुत्र सत्यनारायण सत्तन का किया गया सम्मान
इंदौर : पेन में लगी नीब से बहकर स्याही कागज संग अपना ब्याह रचाती है, कोरे अकलंक पत्र पर […]
January 22, 2022 शोभा चौधरी के गायन और बांसुरी व मेंडोलिन की जुगलबन्दी से सजा ‘राग अमीर’ का पहला दिन
इंदौर : उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन तीन दिवसीय […]
July 14, 2021 ज्यादा बेहतर परिणाम पाने के लिए खुला है परीक्षा का विकल्प- सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली भांजियों और प्रिय भांजों को बधाई देते हुए […]
March 11, 2024 ज्ञानवापी की तर्ज पर भोजशाला का भी होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण
हाई कोर्ट ने एएसआई को विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर डेढ़ माह में रिपोर्ट पेश करने का […]
December 18, 2023 पोहा – जलेबी पार्टी के साथ इंदौरी एनआरआई ने की अनौपचारिक चर्चा
विधायक विजयवर्गीय और महापौर भार्गव ने बदलते इंदौर से कराया मेहमानों को अवगत।
अयोध्या […]
December 18, 2020 सड़े आलू से चिप्स बनाने की फैक्ट्री को प्रशासन ने किया धराशायी, संचालक पर लगाई जा रही रासुका
इंदौर : मिलावट खोरों के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सड़े गले आलू से […]