इंदौर : ऑपरेशन प्रहार” के तहत भँवरकुआं पुलिस ने दो अलग- अलग कार्रवाई में 77.25 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित 2 आरोपियों तथा शराब की सप्लाई करने वाले सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।आरोपियों से महंगी व ब्रांडेड कंपनियों की कुल 77.25 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपए) और घटना में एक्टिवा जब्त की गई। पकड़े गए आरोपी भँवरकुआं, विष्णुपुरी एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के नाम अरुण वडनेरे निवासी बृजविहार कॉलोनी इंदौर व सुवदीप छाबडा उर्फ बंटी सिंह छाबडा निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी भँवरकुआं इन्दौर होना बताए गए।
दोनों आरोपियो से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अवैध शराब संजय चौहान निवासी बृजविहार कॉलोनी (गोपुर कॉलोनी) इन्दौर को सप्लाई करना बताया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी संजय चौहान को भी पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना भँवरकुआं पर अलग-अलग धारा 34 आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
January 30, 2024 रफी अवॉर्ड से सम्मानित की गई गायिका अर्पिता बोबडे
संस्था उत्कर्ष की ओर से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया सम्मानित।
रफी के गाए गीतों […]
May 16, 2019 इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को खड़ा किया कटघरे में इंदौर: गांव, गली मोहल्ले की समस्याएं कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उठा रही है जिनका सीधा […]
April 2, 2021 विलय के चलते 7 बैंकों की चेक बुक व पास बुक अमान्य हुई
नई दिल्ली : बैंक ग्राहकों के लिए एक अहम खबर है। 1 अप्रैल 2021 से 7 बैंकों की चेकबुक और […]
August 29, 2021 पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान के साथ जीने और आगे बढ़ने का अवसर दिया- वनाथि श्रीनिवासन
इंदौर : रविवार को स्थानीय बीजेपी कार्यालय पर महिला मोर्चा की संभागीय बैठक भाजपा महिला […]
July 16, 2025 इंदौर – खंडवा रेल लाइन की बड़ी बाधा हुई दूर
बन विभाग ने जारी की पातालपानी से बलवाड़ा के बीच रेल लाइन बिछाने की अनुमति।
इंदौर : […]
June 28, 2021 तेजी से हो रहे टीकाकरण और खत्म होते कोरोना संक्रमण से फिलहाल सेफ जोन में पहुंचा इंदौर
इंदौर : कोरोना संक्रमण के खत्म होते प्रकोप को देखते हुए समूचा प्रदेश और शहर अनलॉक कर […]
January 2, 2021 इंदौर में नई तकनीक से एक हजार आवासों का होगा निर्माण, पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया शिलान्यास
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल 2021 के पहले दिन (शुक्रवार, 1 जनवरी ) […]