आदतन अपराधी हैं दोनों बदमाश।
इंदौर : दो पहियां वाहन चुराने वाले 2 शातिर बदमाशों को थाना खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की 08 मोटर साइकिल (कीमत 4 लाख रुपए) बरामद की गई।
मुखबिर से सूचना पर दरगाह मैदान शौचालय के पास से काले रंग की सीडी डीलक्स गाड़ी के साथ पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम हाशिम अली निवासी दरगाह मैदान, खजराना, इंदौर व आसिफ खान उर्फ पड़ी निवासी गांधीग्राम खजराना होना बताए। आरोपियों ने उक्त गाड़ी को कनाडिया रोड से चोरी करना कबूल किया। पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों से चोरी की अन्य 08 मोटरसाइकिल कीमत करीब 4 लाख रुपए बरामद की गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है, जिनसे अन्य घटनाओं भी खुलासा होने की संभावना है।
आरोपी आसिफ खान उर्फ पड़ी की लूट की वारदात में लगातार तलाश की जा रही थी। वह थाना खजराना के अपराध क्रमांक 481/23 धारा 392 भादवि में 6 माह से फरार चल रहा था।
आरोपी हाशिम अली के विरुद्ध भी न्यायालय से दो स्थाई वारंट जारी थे जिस संबंध में आरोपी पर विधि कार्रवाई पूर्ण की गई।
Related Posts
October 28, 2023 विधानसभा चार, सांवेर व देपालपुर के कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
इंदौर : इंदौर जिले की अलग - अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे तीन कांग्रेस […]
June 14, 2022 विरोध के चलते टली निशांत खरे के नाम की घोषणा, स्थानीय नेताओं को बुलाया भोपाल
इंदौर : पैराशूट प्रत्याशी थोपने का भारी विरोध होने के बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने […]
September 3, 2021 राऊ पुलिस ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी का प्रयास कर रही लड़की की बचाई जान
इंदौर : पुलिस थाना राऊ ने त्वरित कार्रवाई कर, ट्रेन के सामने आत्महत्या का प्रयास करने […]
May 7, 2021 कैंसर अस्पताल में बनाया गया 100 बिस्तरों का कोविड सेंटर, आईसीयू बेड का भी होगा इंतजाम
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आ रही ऑक्सीजन युक्त बेड की समस्या दूर करने के लिए […]
July 5, 2022 नेहरू स्टेडियम से किया गया मतदान सामग्री का वितरण
इंदौर : नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार थमने के साथ ही जिला प्रशासन ने 6 जुलाई को होने […]
September 4, 2021 बढ़ती महंगाई और बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया धरना- प्रदर्शन
इंदौर : महिला कांग्रेस ने बढ़ती महँगाई और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ […]
May 14, 2022 बीजेपी ने ओबीसी आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है – कांग्रेस
इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष विनय बाकलीवाल,विधायक संजय शुक्ला,जिला कांग्रेस […]