इंदौर : इंदौर में 3 दिसम्बर को मतगणना के मद्देनजर घोषित शुष्क दिवस में मदिरा के अवैध रूप से परिवहन और विक्रय करने पर आबकारी विभाग के अमले द्वारा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई।
सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि 3 दिसम्बर को शुष्क दिवस के आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार गश्त की जा रही थी। इसी दौरान रात लगभग 10 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी वृत्त बाल्दा कॉलोनी प्रभारी मीरा सिंह ने नगर निगम चौराहा पर शुभम कॉम्पलेक्स के पास पहुंचकर घेराबंदी करते हुए एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 यूयू 7126 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरी में 200 पाव देशी प्लेन मदिरा पायी गयी। इसकी कीमत 13 हजार रुपए है। साथ ही 200 पाव मसाला जिसकी कीमत 18 हजार रुपए है, पायी गयी। इन्हें जब्त किया गया।
पूछताछ करने पर एक्टिवा सवार मोहित पिता शांतिलाल जैन 28 वर्ष निवासी साउथ कमाठीपुरा और सुजीत पिता दशरथ शर्मा 29 वर्ष निवासी भिंड तहसील मिहोना हाल मुकाम मछली बाजार इंदौर मदिरा परिवहन के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।
इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।। इसी के साथ पकड़े आरोपियों के सरगना और वाहन मालिक एन गौड़ की तलाश की जा रही है।
Related Posts
April 16, 2021 ऑक्सीजन व रेमडेसीवीर की कमीं शीघ्र होगी दूर, मिलकर करें कोरोना का मुकाबला, बोले कलेक्टर और डीआईजी
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई जबरदस्त तेजी से बिगड़े हालात के बीच कलेक्टर मनीष सिंह और […]
December 8, 2022 स्टार्टअप समिट ‘प्रारंभ’ में नए आइडियाज, फंडिंग और समस्याओं को लेकर हुई बात
स्टार्टअप समिट में जुटे 100 से अधिक स्टार्टअप; 20 के करीब इन्वेस्टर ।
इंदौर : अटल […]
February 15, 2024 भीख मांगने वाली महिला निकली लखपति
अपने बच्चों से भी भीख मंगवाती थी।
प्लॉट, दो मंजिला घर की मालकिन है महिला, पति को […]
January 26, 2022 इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम शिवराज ने किया झंडावंदन, पेश की गई आकर्षक परेड
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर […]
April 20, 2025 पीआईएमआर का दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल 21 अप्रेल से
मनोरंजन जगत की कई हस्तियां करेंगी शिरकत।
48 आवर शॉर्ट फिल्म मेकिंग कंपीटीशन में […]
July 11, 2020 महानायक अमिताभ और पुत्र अभिषेक कोरोना संक्रमित, अस्पताल में किया गया भर्ती मुम्बई : महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए […]
October 14, 2023 जिंदगी से भागे नहीं, स्वीकार करें, खुद पर भरोसा रखें
आईएमए के वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव में बोली ख्यात अभिनेत्री दिव्या दत्ता।
अपने निजी और […]