प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के हाथों पीड़ित पक्षकार को तुरंत दिया गया चेक।
इंदौर : जिला कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा रुपए 38 लाख में एक सड़क दुर्घटना के मामले में समझौता किया गया। समझौता होने के तुरंत बाद 38 लाख का चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा के हाथों पीड़ित पक्षकार को प्रदान किया गया।
उक्त प्रकरण में दुर्घटना 2 नवंबर 2020 को हुई थी। शैलेश श्रीवास्तव अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। ट्रक की टक्कर से उसकी मृत्यु हो गई थी। उसकी पत्नी और बच्चों द्वारा 3 करोड़ का दावा प्रस्तुत किया गया था। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर संतोष पटेल और पवन अग्रवाल द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल समझौता किया गया। इसमें इंश्योरेंस कंपनी की ओर से अधिवक्ता संजय मेहरा थे। शनिवार को लोक अदालत का यह पहला केस था जिसमें अवॉर्ड पारित होते ही उसका भुगतान भी कर दिया गया।
Related Posts
April 29, 2023 जनता का, जनता के लिए जिलाधीश
🔸कीर्ति राणा🔸
इंदौर :अंग्रेजों के जमाने में तो लाट साब के नाम से मशहूर थे, पर अब तो […]
June 18, 2020 डीपीसी के लिए यूपीएससी को भेजा प्रस्ताव भोपाल : राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति का इंतजार कर रहे […]
February 18, 2022 बिजली चोरी मामले में दाल मिल संचालक 25 लाख रुपए जमा कराए, हाईकोर्ट का आदेश
इंदौर : हाई कोर्ट की इंदौर बैच ने महत्वपूर्ण आदेश देते हुए बिजली चोरी के आरोपी दाल […]
March 11, 2025 ट्रेवल्स की बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करनेवाली गैंग का सरगना मथुरा से गिरफ्तार
इंदौर : ट्रेवल्स की बुकिंग कराने के नाम पर, ऑनलाइन धोखाधडी करने वालेअंतर्राज्य गिरोह का […]
September 29, 2024 बिलासपुर मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर – बिलासपुर ट्रेन 01 से 12 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी
इंदौर : रेलवे के बिलासपुर मंडल में ब्लॉक के कारण दो ट्रेने प्रभावित हुई हैं। रतलाम […]
August 8, 2022 बाबा महाकाल की एक झलक पाने उमड़े लाखों श्रद्धालु
उज्जैन : सावन - भादौ माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में श्रावण के आखरी सोमवार को […]
January 27, 2022 दोस्तों ने ही दोस्त के घर से चुराए लाखों रुपए, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिकांश राशि की बरामद
इंदौर : पार्टी के बहाने दोस्त को घर से बाहर ले जाकर उसके घर में रखे लाखों रुपए अपने […]