मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बीजेपी ने 18 साल मुख्यमंत्री बनाया, अब समय पार्टी को लौटाने का है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह।
इंदौर : करीब 18 वर्षों तक मप्र के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वे स्वयं के लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना पसंद करेंगे। मांगना मेरी फितरत में नहीं है। वे भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोल रहे थे। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि वे दावेदारी जताने दिल्ली क्यों नहीं गई। उसके जवाब में शिवराज सिंह ने यह बात कही।
साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने 18 साल मुख्यमंत्री बनाया।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को बीजेपी ने 18 साल तक मुख्यमंत्री बनाया ये बहुत बड़ी बात है। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है, अब वक्त उसे लौटाने का है।
बता दें कि बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत में मोदी मैजिक के साथ शिवराज सिंह का भी बड़ा योगदान रहा है। चुनाव के बाद जब दिल्ली में सीएम पद को लेकर कवायद चल रही थी, उस दौरान तमाम दावेदार दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे पर इस सबसे दूर शिवराज सिंह प्रदेश में ही रहकर कार्यकर्ताओं से मिल जुल रहे थे। दिल्ली जाना उन्हें गंवारा नहीं था।
Related Posts
January 27, 2025 सशक्त युवा, समृद्ध भारत के संकल्प के साथ एनसीसी कैडेट्स ने किया पैदल मार्च
इंदौर : एनसीसी इंदौर समूह के बैनर तले 'सशक्त युवा, समृद्ध भारत' के संदेश को लेकर […]
December 23, 2019 Easebuoy एप के जरिये खरीददारी से लेकर खानपान की सेवाओं का लिया जा सकता है लाभ इंदौर : ऑनलाइन खरीददारी के बढ़ते चलन को देखते हुए ई- कॉमर्स कम्पनियां अपनी सेवाओं का […]
March 6, 2025 पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे के दूसरे चरण का ट्रॉयल रन प्रारंभ
दूसरे चरण में अभी तक डेढ़ टन अपशिष्ट का हो चुका है निष्पादन।
इंदौर : उच्च न्यायालय, […]
February 11, 2024 प्रधानमंत्री मोदी का इंदौर एयरपोर्ट पर किया गया आत्मीय स्वागत
इंदौर से हेलीकॉप्टर के जरिए झाबुआ पहुंचे।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार […]
March 11, 2021 महाशिवरात्रि पर डॉ. रीना मालपानी की कविता
"शिव-शक्ति विवाह की महान रात्रि"
```ओढरदानी, त्रिपुरारी हुए इस पावन दिन गृहस्थ जीवन […]
January 5, 2021 भोपाल में खोला जा रहा एपिडा का क्षेत्रीय कार्यालय, कृषि उत्पादों के निर्यात में बनेगा किसानों का मददगार
इंदौर : किसानों को उनकी उपज के प्रोसेसिंग, निर्यात और मार्केटिंग संबंधी जानकारी व […]
July 16, 2023 केंद्रीय मंत्री तोमर ने आहूत की बीजेपी प्रदेश मीडिया पदाधिकारियों की बैठक
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनाई जाने वाली रणनीति पर किया गया विचार।
बीजेपी प्रदेश […]