मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फ़ैसले के बाद आदेश जारी।
31 जनवरी तक देनी होगी सभी जिलों के अधिकारियों को गृह विभाग को रिपोर्ट।
भोपाल : खरगोन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद गृह विभाग ने प्रदेश में पुलिस थानों और चौकियों की सीमाओं का निर्धारण नए सिरे से करने के आदेश जारी किए हैं। जिला कलेक्टर के पास थाने और चौकी की सीमाएं तय करने का अधिकार होगा। 31 जनवरी 2024 तक कलेक्टर अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को भेजेगा,इसके बाद फरवरी 2024 में गृह विभाग राज्य पत्र में अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना के साथ ही नई सीमाएं प्रभावी हो जाएंगी।
प्रत्येक 14 साल बाद होता है पुलिस थानों की सीमाओं का पुनः निर्धारण।
गृह विभाग ने यह भी कहा है कि सीमा का पुनर्निधारण करते समय थानों की पारस्परिक अपराध संख्या और स्थानीय परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाए
निर्धारण ना होने से कई बार स्थानीय स्तर पर अपराध की संख्या जुटाने में परेशानी आती है। आबादी, अपराध की दर , क्षेत्राधिकार को देखते हुए हर 14 साल में ऐसे सीमाएं निर्धारित की जाती हैं।पिछली बार 2010 में सीमाओं का निर्धारण किया गया था।
Related Posts
January 1, 2024 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला जापान
दहशत में आए लोग घरों, दफ्तरों से बाहर भागे।
कई इमारतों व सड़कों को पहुंचा भारी […]
August 16, 2021 एनसीबी ने बरामद किया डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एनसीबी की जोनल यूनिट ने एक ट्रक से 1376 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो लोगों […]
January 7, 2023 यह 21 वी सदी का इंदौर है, जो टेक ऑफ मोड पर है – महापौर
महापौर और जनप्रतिनिधियों ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां का किया […]
April 23, 2021 कोरोना महामारीं से निपटने के किए जा रहे सभी उपाय, संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी- सीएम
इंदौर : कोरोना का संक्रमण बीमारी नहीं महामारी है, जिसमें हम सबको साथ में मिलकर कार्य […]
June 9, 2022 क्राइम ब्रांच ने आवेदक को वापस दिलाए 18 लाख रूपए
इंदौर : धोखाधड़ी के शिकार आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच […]
April 19, 2021 पुलिस मुख्यालय में कोरोना की दस्तक, कई अधिकारी हुए संक्रमित
भोपाल : पुलिस मुख्यालय भोपाल में कई वरिष्ठ अधिकारी संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया […]
June 27, 2023 अंचल के पत्रकार मीडिया संस्थानों की रीढ़ होते हैं
स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. की संभागीय कार्यशाला में बोले अतिथिगण।
संभाग के 30 सक्रिय […]