विधानसभा 1 के वार्ड क्र 5 में पहुंची आभार यात्रा।
इंदौर : विधानसभा 1 के विभिन्न वार्डो मे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा 1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशानुसार उनके सुपुत्र एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय मतदाताओं का आभार व्यक्त करने हेतु आभार यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को विधानसभा 1 के वार्ड क्र.5 में आभार यात्रा पहुंची। यात्रा में वार्ड पार्षद एवं एम.आई.सी मेंबर निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, बीजेपी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आकाश विजयवर्गीय ने यात्रा के प्रारंभ मे चंदन नगर ई-सेक्टर स्थित हनुमान वाटिका मंदिर में पूजन कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।बाद में क्षेत्र की मातृशक्तियों की बैठक आयोजित कर उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को नोट किया। त्वरित हल होने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु यात्रा मे साथ चल रहे निगम अधिकारियों को निर्देशित किया व घर-घर जाकर मतदाताओं से भेट कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान रास्ते में पानी पूरी की दुकान दिखने पर आकाश विजयवर्गीय ने पार्षद एवं यात्रा में साथ चल रहे कार्यकर्ताओं संग पानी पुरी का भी लुत्फ उठाया।
यात्रा में वार्ड पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद थे।
Related Posts
February 13, 2022 प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 19 फरवरी से
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध एवं शोध संस्थान, इंदौर द्वारा “असिमिलेटिंग दी ट्रांसफॉर्मेशन […]
September 9, 2023 विधायक मेंदोला बनें स्वच्छता दूत, क्षेत्र क्रमांक 2 में चलाया सफाई अभियान
नुक्कड नाटक के माध्यम से शहरवासियों को दिया स्वच्छता का पैगाम।
स्वच्छता इंदौरियों की […]
May 7, 2023 पुलिस कमिश्नर ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण, व्यापारियों और आम नागरिकों से की चर्चा।
कानून […]
April 8, 2023 प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के 70 फीसदी छात्रों का बड़े पैकेज पर हुआ प्लेसमेंट
संस्था वार्षिक उपक्रम ऊर्जोत्सव - 2023 के तहत आयोजित हुई एचआर मीट।
10 से 13 अप्रैल […]
September 8, 2021 स्मार्ट कृषि मंडी सहित इंदौर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर सांसद लालवानी ने सीएम शिवराज से की चर्चा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर एयरपोर्ट आगमन पर सांसद शंकर लालवानी ने […]
May 25, 2023 गांधी हॉल को निजी हाथों में सौंपने पर महापौर ने लगाई रोक
स्मार्ट सिटी कंपनी ने 50 लाख रूप सलाना किराए पर निजी क्षेत्र को सौंपने का किया था […]
September 25, 2019 दीनदयालजी की जयंती पर बीजेपी ने दिखाया राजनीतिक सौहार्द्र इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की 103 वीं जयंती पर बीजेपी नेता व […]