इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित जीएनटी मार्केट में सोमवार अल सुबह लगी भीषण आग में करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग से चार दुकानें और दो पीठे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे सूचना मिली थी कि जीएनटी मार्केट में एक पीठे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। इसपर दमकलों के साथ वे तत्काल मौके पर पहुंचे। आग की विकरालता को देखते हुए नगर निगम के टैंकर भी बुलाए गए। लगभग साथ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान करीब 50 टैंकर पानी का उपयोग किया गया। आग में दुकानों में रखा फर्नीचर और पीठे में रखी लकड़ियां पूरीतरह जल गई। नुकसानी का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से करोड़ों के नुकसान की बात कही जा रही है।
Related Posts
March 1, 2022 अपने बच्चों से मातृभाषा में ही करें बात, परिसंवाद में बोले वक्ता
इंदौर : दक्षिण- मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर और मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के […]
July 25, 2021 टीकाकरण में निस्वार्थ सेवा देने वालों का सम्मान
इंदौर : सेवा भारती गौतम बुद्ध नगर, तरुण मंच , महाराष्ट्र मंडळ वैशाली नगर, सिद्धि विनायक […]
July 8, 2020 दिल्ली से तय हुए सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभाग..? भोपाल : मप्र में नए मंत्रियों को विभागों का वितरण बुधवार शाम तक होने की संभावना है। […]
January 5, 2022 सीएम शिवराज ने की कोरोना की समीक्षा, विवाह में अधिकतम 250 और अंतिम संस्कार, उठावना में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते […]
June 4, 2025 तंबाकू जनित पदार्थों के दुष्प्रभावों से बच्चों, युवाओं को कराएं अवगत
तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमए की कार्यशाला में बोले अतिथि वक्ता।
तंबाकू के साथ निकोटिन […]
September 25, 2022 गरबा आयोजनों में परंपरा और महिला सुरक्षा के प्रति सजग हैं गरबा मंडल
अनूठे परिसंवाद एवं सम्मान समारोह ‘शक्ति-भक्ति-सख्ती’ में शहर के प्रमुख गरबा मंडलों ने […]
November 7, 2023 600 करोड़ की लागत से नर्मदा लाइन बिछाकर दूर करेंगे पेयजल की समस्या
रोड शो के दौरान नुक्कड़ सभाओं में बोले क्षेत्र क्रमांक 01 के प्रत्याशी कैलाश […]