प्रतिभा पाल का तबादला, हर्षिका सिंह होंगी इंदौर की नई निगमायुक्त

  
Last Updated:  April 3, 2023 " 11:17 pm"

रीवा कलेक्टर बनाई गई प्रतिभा पाल।

इंदौर : सोमवार देर शाम प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में निगमायुक्त इंदौर प्रतिभा पाल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें रीवा का कलेक्टर बनाया गया है। कलेक्टर मंडला हर्षिका सिंह अब इंदौर नगर पालिका निगम की कमिश्नर होंगी।

महापौर के साथ नहीं बिठा पा रहीं थीं तालमेल।

बता दें कि निगमायुक्त प्रतिभा पाल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच निगम के कामकाज को लेकर तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। एमआईसी सदस्य और सत्ताधारी दल के पार्षद पिछले दिनों खुलकर नाराजगी जता चुके थे कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। महापौर ने भी इस बात को लेकर रोष जताया था।इस बीच बावड़ी हादसे में 36 लोगों की जान चली जाने से नगर निगम पर सवाल उठ रहे थे। एक साल पूर्व संबंधित बावड़ी और बगीचे की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में नोटिस देने के बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप अन्य अधिकारियों के साथ निगमायुक्त प्रतिभा पाल पर भी लग रहे थे।प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। ऐसे में राजनीतिक हमलों और लोगों के आक्रोश को ठंडा करने के लिए प्रदेश सरकार ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल का तबादला कर दिया।हालांकि उन्हें रीवा कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।

नई निगमायुक्त बनाई गई हर्षिका सिंह को पदभार संभालते ही कई चुनौतियां सामने खड़ी मिलेंगी। इंदौर को सातवीं बार स्वच्छता के शिखर पर विराजित करने के साथ महापौर व एमआईसी के साथ तालमेल बिठाकर निगम के कामकाज को सुचारू रूप से चलाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *