इंदौर : ब्लैक फंगस के उपचार में काम आनेवाले एम्फोटेरिसिन- बी इंजेक्शन के लिए अब मरीजों के परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें ये इंजेक्शन आधी कीमत में इंदौर में ही उपलब्ध हो जाएंगे। स्थानीय फार्मा कम्पनी मॉडर्न लैबोरेटरीज ने एम्फोकेयर के नाम से ये इंजेक्शन इमल्शन याने लिक्विड रूप में बाजार में लांच कर दिए हैं। मॉडर्न समूह के प्रेजिडेंट अरुण खरया ने पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम्पनी ने क्लीनिकल टेस्टिंग के बाद ये इंजेक्शन बाजार में उतारे हैं। क्रसुला फार्मास्युटिकल्स को इसका डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया गया है। दवा बाजार में सुनीता इंटरप्राइजेज और नवकार एजेंसीज पर ये इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
हर तरह के फंगस के इलाज में कारगर।
डॉ. अनिल खरया ने बताया कि एम्फोटेरिसिन- बी को कम्पनी ने एम्फोकेयर के ब्रांड नेम से बाजार में लांच किया है। ये इंजेक्शन ब्लैक, व्हाइट और येलो, हरतरह की फंगस के इलाज में कारगर है।इसका मूल्य भी आधे से कम है। उन्होंने कहा कि मरीजों को जितने भी इंजेक्शन की जरूरत होगी, कम्पनी उपलब्ध कराएगी। मप्र सरकार भी चाहे तो कम्पनी उसे यह इंजेक्शन उपलब्ध कराएगी।
Related Posts
March 29, 2021 सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, घर में रहकर ही होली मनाने की अपील की
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। […]
April 12, 2020 लायंस क्लब ने मेडिकल कॉलेज को भेंट किये 8 वेंटिलेटर इन्दौर : कोरोना वायरस कोविड-19 की आपदा से निपटने के लिये लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 जी 1 […]
January 8, 2025 उज्जैन में लोगों को ठगनेवाली फर्जी एडवाइजरी फर्म का पर्दाफाश
बगैर लायसेंस खोल कर बैठे थे एडवायजरी कंपनी।
पुलिस ने फर्जी एडवाइजरी फर्म के दो […]
July 22, 2024 गुरुपूजन के लिए अखंडधाम पर लगा रहा भक्तों का मेला
इंदौर :बिजासन रोड स्थित प्राचीन अखंड धाम आश्रम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव में रविवार को […]
October 30, 2023 आबकारी विभाग ने जब्त की 29 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब व सामग्री
इंदौर : विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, […]
October 5, 2019 विद्याधाम में शतचंडी महायज्ञ जारी, महाअष्टमी पर दी जाएंगी विशेष आहुतियां इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम में नवरात्रि के तहत शतचंडी महायज्ञ का किया जा रहा […]
September 19, 2022 नशे में धुत्त होने से जर्मनी में विमान से उतारे गए पंजाब के सीएम भगवंत मान..?
शिरोमणि अकाली दल ने लगाया आरोप, मीडिया रिपोर्ट्स का दिया हवाला, आप पार्टी से मांगी […]