विधानसभा दो की बस्तियों में पहुंची अतिथि विधायक संगीता बेन

  
Last Updated:  August 25, 2023 " 01:00 pm"

विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में जाकर प्रवासी विधायक संगीता पटेल ने किया जनसंपर्क।

विधायक प्रवास अभियान के तहत रामायण मंडल के पदाधिकारियों की बैठक भी संपन्न।

इंदौर :

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में विधायक प्रवास अभियान के तहत गुजरात की लिंबायत विधानसभा क्षेत्र से पधारी विधायक संगीता बेन पाटिल ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के रामायण मंडल के पदाधिकारियों की मंडल स्तरीय मूल्यांकन बैठक आहूत की।

बैठक के दौरान विधायक संगीता बेन पाटिल ने मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री,बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों और पार्षदों से चर्चा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान विधायक संगीता बेन पाटिल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को विधानसभा क्षेत्र के हर घर जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं लोगों को बतानी चाहिए और उन्हे उन योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए। उन्होने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक निर्णय धारा 370 हटाने के फायदे भी कार्यकर्ताओं को बताए। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को विधायक संगीताबेन पाटिल ने कड़ी मेहनत कर विधायक रमेश मेंदोला जी को विजयश्री दिलाने की शपथ भी दिलवाईI

विधायक प्रवास कार्यक्रम के अगले पड़ाव में विधायक संगीता बेन पाटिल ने मंडल के युवा मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसुचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानी एवं क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की।

इसके बाद विधायक संगीत बेन पटेल ने सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहे हितग्राहियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, विचार परिवार से समन्वय बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की स्थिति एवं सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की।

विधायक संगीता बेन पाटिल ने रामायण मंडल के वार्डों में घर-घर जाकर जनसंपर्क भी किया और विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य की समीक्षा कीIजनसंपर्क के दौरान विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से विधायक संगीता बेन पाटिल संतुष्ट हुई। उन्होंने क्षेत्र वासियों से विधायक रमेश मेंदोला की तारीफ करते हुए उन्हें भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की।

गुरुवार को संपन्न हुई बैठक में विधानसभा प्रभारी कमलेश शर्मा, मंडल प्रभारी सुजान सिंह शेखावत, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे ,सभापति पार्षद मुन्नालाल यादव, पार्षद लालबहादुर वर्मा, पार्षद ज्योति शरद पवार, वरिष्ठ नेता अवधेश शुक्ला,मंडल अध्यक्ष पिंटू चौधरी, मनीष जैन मनीष मिमरोट, वार्ड अध्यक्ष गौरव सोलंकी, रवि पारगीर, दिनेश प्रजापत सहित मंडल एवं वार्ड शक्ति केंद्र प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *