इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रालामंडल में पीपल का पौधा रौंपा और इंदौर को ग्रीन शहर बनाने का संकल्प लिया। सांसद लालवानी ने रालामंडल के विकास के लिए वन विभाग से एक मास्टर प्लान बनाने के लिए भी कहा।
सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर में हरियाली बढाने के लिए वन विभाग को योजना बनाने के लिए कहा है। साथ ही, वन विभाग से पीपल, आम, नीम जैसे पौधे लगाने के लिए कहा है ताकि आने वाले समय में इंदौर में और ज़्यादा हरियाली हो।
सांसद के मुताबिक बारिश के पहले वन विभग्ग से एक विस्तृत योजना मांगी गई है। नगर निगम व आईडीए जैसी संस्थाएं भी इसमें सहयोग करेंगी।
रालामंडल का बनेगा मास्टर प्लान।
सांसद लालवानी ने रालामंडल के विकास के लिए विस्तृत अध्ययन कर मास्टर प्लान बनाने के लिए कहा। उन्होंने इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।
लालवानी ने सांसद कार्यालय पर भी वृक्षारोपण किया और सभी को अधिकतम पौधे लगाने का संकल्प लेने को कहा।
Related Posts
September 30, 2021 साहस व सूझबूझ से लोगों की जान बचाने वाले टीआई इंद्रेश त्रिपाठी का सम्मान
इंदौर : ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस को, अपनी सक्रियता से रोककर लोगों की जान बचाने […]
July 28, 2022 डॉ. डेविश जैन की पुस्तक का पद्मश्री नेमनाथ जैन ने किया अनावरण
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन, प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा […]
January 19, 2022 बूथ विस्तारक योजना के जरिए संगठन को मजबूती देगी बीजेपी, 30 जनवरी तक चलेगा अभियान
इंदौर : कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे संगठन पर्व के तहत […]
February 11, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद
हितग्राहियों से योजनाओं का फीडबैक लिया।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ […]
June 28, 2023 वंदे भारत को पहले दिन कम मिला प्रतिसाद, 109 यात्रियों ने ही किया सफर
किराया ज्यादा होने और इंटरसिटी से टाइमिंग मैच होने से कम रहा रिस्पॉन्स।
रेलवे पीआरओ […]
June 7, 2021 जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, स्टाइपेंड में 17 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर बनी सहमति
भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जूनियर डॉक्टर्स एसो. के पदाधिकारियों के […]
February 12, 2022 अगले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट, क्रिप्टो करेंसी वैधानिक नहीं- कराड
इंदौर : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड का दावा है कि संसद में केंद्रीय […]