इंदौर : 4.70 करोड़ के चर्चित आबकारी घोटाले में इंदौर के सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी को भी निलम्बित कर दिया गया है। शराब ठेकेदारों द्वारा की गई 4.70 करोड़ की धोखाधड़ी के इस मामले में आबकारी आयुक्त ने पूर्व में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया था आज सोनी पर भी गाज गिर गई।
बता दें कि ई टेंडर के माध्यम से जो शराब ठेके 2022-23 के लिए दिए गए थे, उनमें एमआईजी समूह का ठेका लेने वाला ठेकेदार मोहन कुमार अपनी बकाया जमा राशि चुकाए बिना ही भाग गया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर को भेजे पत्र में भी शासन को हुई राजस्व क्षति के मामले में सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा की गई लापरवाही और फर्जी एफडीआर की जांच ना करने को गंभीर त्रुटि बताया गया था, जिसके चलते सोनी का भी निलम्बन आदेश विभाग से जारी हो गया।
Related Posts
July 4, 2022 श्रीति – संदीप राशिनकर महाकवि कालिदास सम्मान से नवाजे गए
पुणे : कालिदास जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक नगरी पुणे के प्रतिष्ठित महाकवि कालिदास […]
January 12, 2022 सोया उद्योगपति का आरोप, सेल्स टैक्स विभाग के दुराग्रह से नीलाम हुई उसकी फैक्टरियां
इंदौर : मप्र की शिवराज सरकार प्रदेश में निवेश लाने के लिए लालायित रहती है। निवेशकों को […]
November 23, 2021 दो वाहन चोरों को तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया, चार पहिया वाहन बरामद
इंदौर : चार पहिया वाहन टाटा एस चुराने वाले दो बदमाशों को थाना तेजाजीनगर पुलिस ने बन्दी […]
January 25, 2018 मध्यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 26 फरवरी से भोपाल, सोमवार, 22 जनवरी, 2018 । मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बजट सत्र सोमवार, 26 […]
November 11, 2021 भ्रम फैलाने की राजनीति करता है विपक्ष, हिदुओं को जातियों में बांटना है इनका मकसद- नरोत्तम
इंदौर : दो दिवसीय इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विभिन्न […]
January 18, 2022 मप्र के 58 आईएएस- आईपीएस अधिकारी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बनाए गए पर्यवेक्षक
भोपाल : देशभर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य […]
April 1, 2020 टाटपट्टी बाखल में स्क्रीनिंग के लिए गई टीम पर हमला कर किया पथराव..! इंदौर : शहर में जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, उनके परिजन और सम्पर्क में आए […]