इंदौर : चार पहिया वाहन टाटा एस चुराने वाले दो बदमाशों को थाना तेजाजीनगर पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों से चार पहिया वाहन (छोटा हाथी) कीमत 03 लाख रुपए का बरामद किया गया है।
दिनांक 15.11.2021 को फरियादी मनोज पिता गोवर्धन लाल वर्मा नि. झोपडपट्टी पुलिस लाइन के पीछे राजेन्द्र नगर इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात बदमाश उसका चार पहिया वाहन टाटा एस (छोटा हाथी) क्र. एम.पी. 09 एल.क्यू.2391 चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तेजाजीनगर पर अप.क्र.693/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान 21.11.2021 को फरियादी का पूर्व वाहन चालक अर्जुन पिता दिनेश चौहान उम्र 23 साल नि. ग्राम अजन्दीकोट थाना मनावर जिला धार व उसका साथी विष्णु चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 19 साल नि. सदर पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उनके कब्जे से प्रकरण मे चोरी गया वाहन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के अन्य मामलो में भी पूछताछ की जा रही हैं।
Related Posts
June 24, 2020 नियम, कानूनों की इज्जत नहीं करते कांग्रेसी- रणदिवे इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कांग्रेस नेताओं पर नियम- कानूनों की […]
April 29, 2023 राजभवन में बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे इंदौर के धर्मेश
मन की बात के 100 वे एपिसोड के प्रसारण के राजभवन में किए गए हैं विशेष […]
April 9, 2021 दो वाहन चोर और एक खरीददार को तुकोगंज पुलिस ने बनाया बन्दी, लाखों रुपए कीमत की 8 मोटरसाइकिलें की बरामद
इंदौर : वाहन चैकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को तुकोगंज पुलिस ने बन्दी बनाया। […]
November 23, 2024 इस बार पूरी ताकत के साथ राज करते नजर आएंगे राष्ट्रपति ट्रंप
फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश का तेजी से 17 देशों में विस्तार हुआ : प्रमित माकोड़े।
इंदौर : […]
January 20, 2022 संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी तीन दिवसीय ‘राग अमीर’ का शुभारंभ
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर इंदौर घराने के मूर्धन्य गायक […]
February 22, 2017 1 अप्रैल 2018 तक जियो की फ्री सेवा लेनी है तो देना होगा 303 रुपये मुंबई: मंगलवार को रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 170 दिन में 10 करोड़ ग्राहक […]
June 7, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे ने मजदूरों को मास्क का किया वितरण, कोरोना प्रोटोकॉल की दी जानकारी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान के तहत चंदन नगर चौराहा स्थित मज़दूर चौक पर […]