भोपाल : राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एफसीआई के क्लर्क किशोर मीणा के घर सीबीआई की छापामार कार्रवाई में अबतक 2 करोड़ 17 लाख रुपए बरामद हुए है। बताया जाता है कि दिल्ली की सिक्योरिटी एजेंसी से रिश्वतखोरी के मामले में किशोर मीणा आरोपी हैं। उसी सिलसिले में सीबीआई भोपाल की एंटी करप्शन ब्रांच ने एफसीआई के तीन प्रबंधकों के साथ किशोर मीणा को भी गिरफ्तार किया था। शुक्रवार रात से ही किशोर मीणा के घर पर सीबीआई की छानबीन जारी है। एफसीआई के तीन मैनेजर रिश्वत की राशि क्लर्क किशोर के पास रखते थे। चारों ने मिलकर एफसीआई में कई बड़े घोटाले किए।
घोटाले की राशि अपने घर में रखता था मीणा।
किशोर मीणा एफसीआई में सिक्योरिटी गार्ड था। आरोपी अफसरों ने मिलकर उसे एफसीआई में क्लर्क बनाया। आरोपी अफसरों के इशारे पर रिश्वत और घोटाले की राशि क्लर्क मीणा अपने घर पर रखता था। सीबीआई को लेनदेन से संबंधित कई दस्तावेज भी किशोर मीणा के घर से मिले हैं। फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है।
Related Posts
February 27, 2022 एकीकृत सोवियत संघ का सपना देख रहे हैं पुतिन
अभिलाष शुक्ला
रूस के साथ आमने-सामने के युद्ध में यूक्रेन कितना ठहर पाएगा, यह उन सभी […]
June 18, 2020 किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. पाहवा का क्लीनिक सील इंदौर : किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश पाहवा का अनूप नगर स्थित क्लीनिक जिला प्रशासन और नगर […]
July 29, 2024 14 स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर किए गए विस्तारित
इंदौर : ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में […]
April 24, 2024 हनुमान जयंती पर विद्याधाम में मातृशक्ति ने किया सुंदरकांड का पाठ
लगाया चने-टिक्कड़ का भोग
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर महामंडलेश्वर […]
May 9, 2022 जीवन की सच्ची पथ प्रदर्शक है मेरी मां..
मेरी माँ, जो सेल्फी नहीं समझती, माँ जो बातचीत करते-करते खाना बनाती है। पता नहीं कहाँ से […]
April 26, 2025 05 जून को दक्षिण दर्शन यात्रा पर रवाना होगी आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
रामेश्वर, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का तीर्थयात्रियों को […]
May 19, 2021 सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की कुछ और निकली हकीकत, दिल्ली के पत्रकार ने बिना पड़ताल के पोस्ट कर दी थी फ़ोटो
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने सोशल मीडिया पर बच्चों द्वारा फल बेचे जाने की वायरल हो रही […]