भोपाल : मप्र की राजधानी भोपाल में दो रेल अधिकारियों द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के वीआईपी रेस्ट रूम में इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी अधिकारी शराब के नशे में बताए गए हैं। दिनदहाड़े हुई दुष्कर्म की इस घटना से हड़कम्प मच गया। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोनों आरोपियों को निलंबित किए जाने की भी खबर है।
जीआरपी थाने में प्रकरण दर्ज।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुष्कर्मी अधिकारियों के चंगुल से भागी युवती ने जीआरपी थाने में पहुंचकर अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। इसपर रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सम्बन्धित रेस्ट रूम को सील कर दिया। कमरे से शराब की खाली बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात भी सूत्रों ने कही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश तिवारी नामक यह आरोपी सेफ्टी काऊँसलर के पद पर पदस्थ होने की बात सामने आई है। दूसरे आरोपी अधिकारी आलोक मालवीय से पूछताछ की जा रही है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने की बात भी रेलवे पुलिस ने कही है।
Related Posts
November 7, 2024 नाथु ला दर्रा पर दिव्यांग पूजा ने फहराया तिरंगा
दिव्यांग और कैंसरग्रस्त होने के बावजूद बाइक के जरिए की 4500 किमी की साहसिक […]
May 13, 2019 इंदौर कर रहा स्वच्छता अभियान की अगुवाई- मोदी इंदौर' पीएम मोदी ने इंदौर की जनसभा में देवी अहिल्याबाई होलकर के अपने संसदीय क्षेत्र […]
May 12, 2022 ज्ञानवापी मस्जिद के चप्पे- चप्पे का होगा सर्वे, कोर्ट कमिश्नर को हटाने की मांग खारिज
वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद में स्थानीय जिला अदालत ने […]
January 23, 2023 निर्माणाधीन सीवरेज चेंबर में गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल
महापौर ने चेम्बर निर्माण के दौरान घटित घटना पर जताई गहरी संवदेना।
घटना की जांच कर […]
January 16, 2021 स्वदेशी वैक्सीन से टीकाकरण महा अभियान देश के लिए गर्व का क्षण- शिवराज
भोपाल : कोरोना को नेस्तनाबूद करने के लिए मप्र में भी शनिवार को कोरोना टीकाकरण महा […]
September 5, 2022 महंगी कार होना सुरक्षा की गारंटी नहीं, देरी से एयर बैग खुलने के कारण हुई मिस्त्री और साथी की मौत..?
मुंबई : कितनी भी महंगी कार में आप सफर क्यों न कर रहे हों पर हादसे की दशा में आप […]
June 4, 2020 सीएम शिवराज ने कलेक्टर से ली अनलॉक 1 के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टरों की समीक्षा बैठक में अनलॉक वन के […]