चुराया गया मोबाइल व लेपटॉप (कीमत एक लाख रुपए।) बरामद।
इंदौर : 10 दिन पूर्व खण्डवा नाका स्थित हॉस्टल में हुई लेपटॉप व मोबाइल चोरी की घटना का भँवरकुआं पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चुराए गए लैपटॉप व मोबाइल बरामद किए गए हैं।
आरोपी बदमाश किराये के मकान व हॉस्टलों को निशाना बनाता था।
आरोपी ने दिनांक 07/02/2024 की खण्डवा नाका स्थित पीजी होस्टल में लेपटॉप व मोबाइल चोरी की वारदात की थी, जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने थाना भँवरकुआं में दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राज उर्फ राजू उर्फ रामदास चौहान उम्र 30 साल निवासी ग्राम सुरमन्या थाना कांटाफोड जिला देवास हाल निवास त्रिवेणी नगर चितावद (पूर्व में देवास व इन्दौर में दर्ज नकबजनी, चोरी व मारपीट के अपराधिक प्रकरण) होना बताया। बदमाश से चोरी किया लेपटॉप व मोबाइल फोन कीमत करीबन 1 लाख रुपये का मश्रूका पुलिस ने जब्त किया है।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बदमाश से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे ओर भी खुलासे होने की संभावना है।
Related Posts
June 26, 2021 दोपहिया वाहन चुराकर बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले 2 शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ की […]
June 30, 2024 स्पंदन ग्रुप की सुरमई प्रस्तुति शादी. कॉम 30 जून को
गीत - संगीत में रुचि रखने वाले चिकित्सकों का समूह है स्पंदन।
इंदौर : गीत संगीत में […]
December 4, 2022 गीता जयंती पर वेदाभ्यासी विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ
इंदौर : श्री राम मंदिर, राजेंद्र नगर में चल रहे सात दिवसीय दत्त जयंती उत्सव के अंतर्गत […]
July 1, 2023 13 वर्ष पुराने मामले में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एक वर्ष का कारावास
10 हजार रुपए का लगाया गया जुर्माना।
शासकीय कार्य में बाधा डालने का माना गया […]
August 10, 2022 भारी बारिश से इंदौर के कई हिस्से जलमग्न, महापौर ने लिया हालात का जायजा
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई भारी बारिश से जल प्लावन की स्थिति […]
November 8, 2021 गौभक्तों ने की गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग
इंदौर : संस्था गौ-सेवा भारती एवं चैतन्य भारत के संयुक्त तत्तावधान में शहर के संतों एवं […]
March 15, 2021 कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही बढ़ोतरी। 259 नए संक्रमित मिले, ग्रोथ रेट 13 फीसदी पर पहुंचा
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को 13 फीसदी […]