इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, संभागायुक्त,कलेक्टर और विद्युत मंडल के सीएमडी से अनुरोध किया है कि तीन माह के बिजली के बिल माफ किए जाएं। बेग के अनुसार पिछले महीने से ही कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोग काफी तकलीफ के बीच से गुजर रहे हैं। सभी बाजार व दुकानें पूरीतरह से बंद हैं। आम इंसान हो या कारोबारी, हर व्यक्ति के कमाई के स्रोत बन्द हो चुके हैं।लोगों की माली हालत बेहद खराब हो चली है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी विद्युत वितरण कम्पनी लोगों के घरों व बन्द दुकानों में शटर के नीचे से बिल डालकर उन्हें न भरने पर लाइन काटने की चेतावनी दे रही है। ये उचित नहीं है।
तीन माह के बिल करें माफ।
मंजूर बेग ने कोरोना महामारी को देखते हुए मार्च-अप्रैल माह के बिल माफ करने की मांग प्रभारी मंत्री व अधिकारियों से की है। उन्होंने उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं देने की बात भी विद्युत अधिकारियों से कही है। बेग ने कहा कि इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री व ऊर्जा मंत्री को भेजकर जनता के बिजली बिल माफ करने की मांग की जाएगी।
Related Posts
July 19, 2021 विजय नगर क्षेत्र में शराब ठेकेदार को मारी गोली, शराब ठेकेदारों के आपसी विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम
इंदौर : शराब ठेकेदारों के आपसी विवाद में विजयनगर थाना क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार को […]
February 5, 2023 भंग की तस्करी में लिप्त आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया
इंदौर : भांग की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर - दबोचा। आरोपी के कब्जे […]
November 19, 2023 खरना के साथ शुरू हुआ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास
इंदौर: छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को शहर एवं इसके आसपास क्षेत्रों - महू, राऊ […]
October 25, 2022 दीपावली पर एक लाख दीपकों से रोशन हुआ महाकाल लोक
उज्जैन : नवनिर्मित श्री महाकाल लोक परिसर दीपावली की रात दीयों से जगमग हो गया। 1 लाख […]
August 21, 2021 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा प्रेस्टीज ड्रोन टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च में […]
June 23, 2024 अखबारों में कार्टून ज्यादा छपने लगे तो समझो पत्रकारिता में अधिक आजादी आ गई
पत्रकार बनना आसान है, कार्टूनिस्ट बनना कठिन ।
चित्रकार और पत्रकार का सम्मिश्रण होता […]
May 19, 2024 फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का विक्रय करने वाले आरोपी गिरफ्तार
लसुड़िया मोरी स्थित एक प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर किया था विक्रय।
इंदौर : फर्जी […]