अपनी मांगों को लेकर 20 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे सरकारी चिकित्सक
Last Updated: February 7, 2025 " 12:23 am"
भोपाल : मध्य प्रदेश शासकीय/ स्वाशासी चिकित्सक महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर आगामी 20 फ़रवरी से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। सरकारी चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों को लेकर ये आंदोलन किया जाएगा। सरकार की ओर से मांगों को लेकर उदासीन रुख अपनाए जाने से चिकित्सक महासंघ ने आंदोलन की राह पकड़ी है। ये हैं प्रमुख मांगें :- हाई पॉवर कमेटी का गठन। कैबिनेट से पारित निर्णय जैसे डीएसीपी,सातवें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2016 से देना। एनएपीए की सही गणना चिकित्सकों के कार्य में बढ़ती प्रशासनिक दख़लंदाज़ी पर रोक लगाना आदि। चिकित्सक महासंघ ने सरकार से मांग की है कि वह चिकित्सकों से जुड़ी मांगों पर त्वरित निर्णय लें, अन्यथा उन्हें बड़े आंदोलन के लिए भी विवश होना पड़ेगा।