इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने कि ग्रीष्म ऋतु में लू से बचने की सलाह लोगों को दी है। उनका कहना है कि लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है। वृद्ध, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं। पसीना न आना, गर्म लाल एवं शुष्क त्वचा, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना एवं पुतलियां छोटी हो जाना इसके प्रमुख लक्षण एवं संकेत हैं।
खाली पेट न रहें, खूब पानी पिएं।
सीएमएचओ डॉ. सैत्या ने बताया कि गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं। खाली पेट न रहें, शराब व केफिन के सेवन से बचें, ठण्डे पानी से नहाएं, सर ढंके रहे। हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में 12 से 04 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें, धूप में नंगे पाँव न चलें, अधिक भारी कार्य न करें।
छाते व चश्मे का उपयोग करें।
यदि घर से बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं, बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का रस इत्यादि का सेवन लाभदायक होता है। ये सभी उपाय कर हम लू से बच सकते हैं।
Related Posts
December 25, 2020 आनारक्षित ट्रेनें चलाए जाने पर रेल मंत्रालय कर रहा विचार
भोपाल : रेल मंत्रालय बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें चलाने पर विचार कर रहा है। ये ट्रेनें […]
April 21, 2025 डीन डॉ. घनघोरिया ने एमवायएच के कैजुअल्टी और ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण
मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
वार्ड में साफ - सफाई रखने, पेयजल, […]
December 2, 2023 लायंस क्लब ने समाजसेवी मदन परमालिया को किया सम्मानित
मानव सेवा में बरसों से कार्यरत होने पर किया सम्मान।
इंदौर : लायंस क्लब इंदौर […]
January 28, 2024 खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग
खजराना गणेश मंदिर पर सोमवार से 3 दिवसीय तिल चतुर्थी महोत्सव।
कलेक्टर एवं निगम आयुक्त […]
October 21, 2021 मां की डांट से नाराज, घर छोड़कर गई बालिका को पुलिस ने ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
इंदौर : हातोद पुलिस ने गुम हुई बालिका को ढूंढ कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द […]
April 19, 2022 डॉक्टर्स संगीत लीग में डॉक्टरों के समूहों में होगी गायन व नृत्य की प्रतिस्पर्धा
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा सेंट्रल लैब के सहयोग से डॉक्टर्स […]
March 31, 2022 जयपुर को दहलाने की साजिश नाकाम, आरडीएक्स सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर को सीरियल बम ब्लास्ट से दहलाने की बड़ी साजिश का […]