इंदौर : हिंदी के कवियों की पंजीकृत संस्था कवि सम्मेलन समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 25 और 26 जून 2022 को इंदौर में होने जा रहा है।अधिवेशन में देशभर से सौ से अधिक दिग्गज कवि शिरकत करेंगे। इस दौरान चुनिंदा वरिष्ठ कवियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।
मंगलवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रो. सरोज कुमार, चिराग जैन, डॉ. रमेश मुस्कान और डॉ. भुवन मोहिनी ने यह जानकारी दी।
कई लोकप्रिय कवि करेंगे शिरकत।
उन्होंने बताया कि अधिवेशन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, डॉ. हरिओम पंवार, पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, डॉ.कुमार विश्वास, शैलेश लोढ़ा और पवन जैन सहित अन्य कई लोकप्रिय कवि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इन्हें मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।
आयोजकों के मुताबिक अधिवेशन में वरिष्ठ कवि सोम ठाकुर को नीरज सम्मान, जगदीश सोलंकी को बैरागी सम्मान, घनश्याम अग्रवाल को काका सम्मान, प्रो. सरोज कुमार को व्यास सम्मान, सत्यनारायण सत्तन को मनहर सम्मान और प्रमिला भारती को सुभद्रा सम्मान से नवाजा जाएगा।
प्रो. सरोज कुमार ने बताया कि कवि सम्मेलन समिति के इस वार्षिक अधिवेशन में कवि सम्मेलनों के उन्नयन, विकास और कविताओं के स्तर में आ रही गिरावट सहित अन्य विषयों पर विभिन्न चर्चा सत्रों के माध्यम से विचार मंथन किया जाएगा।
Related Posts
January 14, 2023 बीजेपी महिला मोर्चा ने मनाया हल्दी – कुमकुम उत्सव
गिल्ली डंडा, सितोलिया खेलने और पतंग उड़ाने का उठाया लुत्फ।
मातृशक्ति के आशीर्वाद से […]
October 18, 2022 ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के कार्य में लाएं तेजी
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
इंदौर : ओंकारेश्वर में आदि […]
December 31, 2016 अमर सिंह को पार्टी से निकाला जा सकता है लखनऊ।
मुलायम परिवार और समाजवादी पार्टी में लगी सियासी आग में पानी डाल कर बुझाने की […]
August 15, 2022 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिवाली सा जगमगाया इंदौर, रोशन किए गए दीप, गाया सामूहिक राष्ट्रगान
इंदौर : स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर […]
October 7, 2021 पीएम मोदी ने केंद्रीय योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन को लेकर सीएम शिवराज की थपथपाई पीठ
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित मध्य प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं के […]
June 13, 2025 इंदौर की हरप्रीत कौर का भी एयर इंडिया विमान हादसे में खत्म हुआ जिंदगी का सफर
राजमोहल्ला निवासी होरा परिवार की बहु थी हरप्रीत।
पति का जन्मदिन मनाने जा रही थी […]
July 10, 2025 राजा हो या रंक शिव के लिए सभी समान हैं
🔺डॉ. रीना रवि मालपानी🔺
आदि अनंत अविनाशी शिव की महिमा तो सर्वथा विख्यात है। महादेव की […]