इंदौर : इंदौर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि स्वच्छता उसके लिए केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आदत है।
देशभर में स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर के समक्ष कोई चुनौती नहीं रही है। भारत सरकार ने इंदौर को “गोल्डन लीग” में स्थान देकर यह मान्यता दी है कि अब इंदौर रैंकिंग से ऊपर और प्रतियोगिता से परे है। अब इंदौर सिर्फ एक शहर नहीं, स्वच्छता की पहचान है।
यह उपलब्धि किसी एक योजना, एक अधिकारी या एक नीतिगत निर्णय की नहीं है।यह हर इंदौरी की आदत, सोच और मेहनत का नतीजा है।
बार-बार नंबर 1 आने के बाद अब सरकार ने खुद कहा है कि
जब इंदौर से कोई आगे निकल नहीं सकता, तो इसे अब एक नई ऊँचाई दी जाए। इसी सोच के साथ इंदौर को देश के अन्य सभी शहरों से ऊपर “गोल्डन लीग” में शामिल किया गया।अब इंदौर खुद एक मानक है, एक मार्गदर्शक है।
इंदौर अब वह गुरु है, जो देश के बाकी शहरों को सिखाएगा कि सफाई सिर्फ ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संस्कार है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर कि जनता को धन्यवाद दिया है जिसकी प्रतिबद्धता ने शहर को स्वच्छता का प्रतीक बना दिया। उन्होंने उन सफाई मित्रों को जो हर दिन अपने परिश्रम से शहर की पहचान को बनाए रखते है, सभी जनप्रतिनिधियों को, प्रशासनिक अधिकारियों को और मध्य प्रदेश सरकार व नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी धन्यवाद दिया है, जिनके सहयोग और समर्थन ने इंदौर को यह स्वर्णिम स्थान दिलाया।
Related Posts
January 14, 2025 टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी मरणोपरांत कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने स्व. देवेन्द्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी को पदक देकर, किया […]
December 13, 2019 कमलनाथ सरकार के खिलाफ सड़कों पर दिखेगा ‘युवा आक्रोश’ इंदौर : 19 दिसंबर को 1 साल पूरा होने पर मप्र की कमलनाथ सरकार जहां अपनी कथित उपलब्धियां […]
March 19, 2025 रंगपंचमी की गेर के कारण पश्चिम मध्य क्षेत्र के कई इलाकों में सात घंटे बंद रहेगी बिजली
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शट डाउन वाले इलाकों का शेड्यूल जारी […]
March 24, 2025 एंकर केवल प्रस्तुतकर्ता तक सीमित रहे तो सफल होता है : संजय पटेल
कला, संस्कृति और मेरी स्मृतियां विषय पर व्याख्यान।
द्वितीय स्थान पर रहने पर भी प्रथम […]
October 17, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ सैकड़ों स्थानों से निकले आरएसएस के पथ संचलन, बीजेपी नेता भी हुए शामिल
इंदौर : दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार […]
September 1, 2019 खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख मोदकों का भोग इंदौर : विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना का 10 दिवसीय उत्सव सोमवार 2 सितंबर से प्रारंभ हो […]
February 8, 2022 सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर बदमाश पकड़े गए, टीवी, लैपटॉप बरामद
इंदौर : घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम की […]