इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी वालों पर थाना रावजी बाजार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने दो आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें एक महिला है। उनके कब्जे से साढ़े छह लाख रुपए से अधिक कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पुरूष व एक महिला क्षत्रिय समाज धर्मशाला के पीछे नाले किनारे चन्द्रभागा इन्दौर मे अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए खडे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से दो संदिग्ध विक्की उर्फ मॉडल पिता शिवबहादुर सिंह उम्र 28 साल नि. 9/2 नार्थ हरसिध्दी इन्दौर हाल मु. आईडिया मल्टी तेजपुर गड़बडी पुल के पास इन्दौर व संतोष बाई उर्फ जोया पति शादाब पठान उम्र 22 साल नि. ग्राम बेहारिया उज्जैन हाल मु. गणेश नगर नागझिरी उज्जैन को घेराबंदी कर पकड़ा। उनकी विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी विक्की उर्फ माडल के कब्जे से अवैध रूप से 34.20 ग्राम ब्राउन शुगर व आरोपी संतोष उर्फ जोया के कब्जे से अवैध रूप से 31.80 ग्राम ब्राउन शुगर कुल 66 ग्राम ब्राउन शुगर , जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 6 लाख 60 हजार रूपये हैं, जब्त की गई ।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 ndps act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Related Posts
September 14, 2021 17 सितंबर को चलेगा टीकाकरण महाअभियान का तीसरा चरण, शतप्रतिशत लोगों को लगवाएंगे वैक्सीन का दूसरा डोज
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 17 सितम्बर को […]
February 7, 2021 पुनः 50 के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमण के नए मामले, 17 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर: कोरोना संक्रमण कम भले ही हो गया हो पर उसका खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमित मामलों […]
March 29, 2021 निसरपुर चौकी प्रभारी दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते पकड़ा […]
March 1, 2021 कैलाश चंद्र पन्त और डॉ. विकास दवे हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित
भाषाओं के आपसी समन्वय से हिन्दी होगी मजबूत- प्रो. आच्छा
हिन्दी गौरव को जनमानस के बीच […]
May 16, 2025 सिंधु जल संधि पर रोक से घबराए पाकिस्तान ने लगाई निर्णय पर पुनर्विचार की गुहार
नई दिल्ली: भारत के साथ संघर्ष में भारी तबाही झेलने और सिंधु जल संधि पर भारत के रोक लगाए […]
March 4, 2021 अभ्यास मंडल ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल को किया सम्मानित
इन्दौर : सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों के लिए सेवारत,इंदौर की प्रतिष्ठित संस्था अभ्यास […]
July 20, 2019 इंदौर पेपर ट्रेडर्स के चुनाव में मित्तल अध्यक्ष, वगेरिया सचिव इंदौर: इंदौर पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन की साधारण सभा शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान […]