इंदौर : कोरोना संक्रमण ने नगर निगम मुख्यालय को फिर चपेट में ले लिया है। निगम के जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी मिलते ही अधिकारी- कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। तत्काल जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय बन्द कर उसे सेनिटाइज किया गया। बताया जाता है कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों की जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी के संपर्क में रहे कर्मचारियों को होम क्वारनटाइन किया जा रहा है। जन्म- मृत्यु पंजीयन विभाग में प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लोगों की आवाजाही लगी रहती है, ऐसे में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्यालय को फिलहाल बंद कर दिया गया है। हालांकि ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनवाने की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी।
आपको बता दें कि पूर्व में इंदौर नगर निगम के 32 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Related Posts
October 10, 2019 रैली, संगोष्ठी और नुक्कड़ नाटक के जरिये मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश इंदौर : मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विश्व के साथ हमारे देश में भी जागरूकता की बेहद कमीं […]
September 15, 2023 एमवायएच की कैंटीन से मोबाइल चुराने वाला आरोपी पकड़ा गया
इंदौर : थाना संयोगितागंज क्षेत्र में एमवायएच अस्पताल केंटिन से मोबाइल चोरी करने वाले 01 […]
July 7, 2021 मोदी मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में रविशंकर प्रसाद, जावड़ेकर सहित 12 मंत्रियों की छुट्टी
इंदौर : मोदी मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में कई दिग्गज मंत्रियों की भी छुट्टी कर दी गई है। […]
April 11, 2020 कोरोना का कहर : एक महिला सहित तीन और लोगों ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 30 । इंदौर : कोरोना संक्रमण रोज किसी न किसी की जिंदगी छीन रहा है। शनिवार को भी इंदौर में […]
December 6, 2018 मिशेल के प्रत्यर्पण ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी नई दिल्ली: अगस्ता- वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के दुबई से […]
March 16, 2021 दो साल से नहीं हुई दो हजार रुपए के नोटों की छपाई, संसद में सरकार ने दी जानकारी
नई दिल्ली : 2000 रुपये मूल्य के करेंसी नोट की पिछले 2 साल में कोई छपाई नहीं हुई है। […]
November 18, 2019 सेहत के प्रति चेतना जगाने के लिए दौड़े प्रेस्टिजियन्स इंदौर: शहर के लोगों में फिटनेस, तंदुरुस्ती तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति चेतना जागृत […]