मौके से 22,173 लीटर मिलावटी डीजल जब्त किया गया।
इंदौर : खाद्य विभाग के जांच दल ने बुधवार को इंदौर जिले के पत्थर मुंडला स्थित न्यू शालीमार रोडवेज के गैरेज पर अवैध रूप से संचालित हो रहे पेट्रोल पंप पर दबिश दी। जांच में गैरेज के परिसर के अंदर अवैध डीज़ल डिस्पेंसिंग यूनिट एवं अवैध डीजल भंडारण हेतु भूमिगत टैंक स्थापित मिला। जांच में टैंक के अंदर 22,173 लीटर मिलावटी डीजल भंडारित पाया गया, जिसे डिस्पेंसिंग यूनिट द्वारा विभिन्न वाहनों में डाला जाता है।
उक्त फर्म के प्रोपराइटर आशीष कालरा निवासी झलारिया कोंटीवॉक इंदौर मौके पर उपस्थित मिले, उनके द्वारा ही पंप का संचालन किया जाता हैं। भूमिगत टैंक के पास चारों ओर सूखी घास लगी पायी गई जिससे आगजनी का खतरा उत्पन्न होता है, बावजूद इसके पंप पर कोई अग्निशमन यंत्र नही पाया गया। पंप के प्रोपराइटर के पास कोई विस्फोटक अनुज्ञप्ति या कोई अन्य वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। जांच दल द्वारा अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ का संग्रह, अवैध पंप एवं मिलावटी डीजल होने के कारण टैंक में संग्रहित डीजल को मौके पर जब्त किया गया। जब्त डीजल का अनुमानित बाजार भाव 20 लाख 81 हजार 157 रुपये आंका गया है। पंप संचालन बिना किसी वैध अनुमति का पाए जाने के कारण पंप को सील किया गया एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पंप प्रोपराइटर आशीष कालरा के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Related Posts
July 17, 2019 पाक की साजिश बेनकाब, ICJ ने कुलभूषण को फांसी की समीक्षा का दिया आदेश हेग: कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस { icj } में भारत को बड़ी कामयाबी […]
September 30, 2021 देपालपुर में ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवरात उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार, ईरानी गैंग से है ताल्लुक
इंदौर : ज्वैलर्स के यहॉ से सोना चोरी करने वाली ईरानी गैंग के आरोपी को पुलिस थाना […]
October 7, 2021 सर्वपितृ अमावस्या पर 12 सौ से अधिक साधकों ने किया दिवंगत परिजनों का तर्पण
इंदौर : तर्पण में श्रद्धा के साथ अर्पण और समर्पण का भाव भी होना चाहिए। भारतीय संस्कृति […]
June 16, 2021 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कोविड टीकाकरण सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान […]
November 24, 2020 इंदौर- भोपाल सहित 9 जिलों में ज्यादा तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण
भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने […]
February 13, 2019 मंदसौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले मंदसौर: मप्र के मालवा रीजन में मौसम बार- बार करवट ले रहा है। एक- दो दिनों से ठंड का असर […]
April 23, 2024 उत्सवी स्वरूप में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस
आइएमए ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ पुस्तक लेखक, छात्र और सदस्यों का आयोजित किया […]