इंदौर : मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए राज्य सरकार सितंबर में भी स्कूल बंद रखने का निर्णय ले सकती है। यह फैसला केंद्र सरकार की अनलॉक-4 की नई गाइडलाइन जारी होने के बाद लिया जाएगा। अभी 31 अगस्त तक स्कूल बंद रखने के आदेश हैं। ऐसे में जल्द ही नए आदेश जारी होने की उम्मीद है। इधर, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54421 तक पहुंच गई है। सोमवार देर शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1292 नए केस सामने आए। अब तक 41231 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 1246 की मौत हो चुकी है। प्रदेश में एक्टिव केस 11944 हो गए हैं।
इंदौर व भोपाल जैसे बड़े शहरों में भी कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्कूल खोलना बेहद जोखिमभरा हो सकता है। अतः आसार यही हैं कि सितम्बर माह में भी स्कूल बंद रखे जाएंगे।
Related Posts
July 31, 2022 एक्टिवा गिरवी रखने की बात को लेकर हुए विवाद पर आरोपी ने किया था दोस्त के पिता का मर्डर।
आरोपी इरफान उर्फ इम्मू के कब्जे से एक छुरा और एक संतूर जब्त।
इंदौर : दोस्त के पिता […]
January 9, 2022 ओमिक्रोन की रफ्तार तेज पर घातक नहीं इसका संक्रमण, 3 से 5 दिन में ठीक हो रहे ज्यादातर मरीज- डॉ. पांडे
इंदौर : नए वैरिएंट ओमिक्रोन के साथ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नए साल 2022 के […]
June 6, 2021 विधायक विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा के लिए शुरू की लकी ड्रा योजना, टीकाकरण करवाकर लोग जीत सकते हैं आकर्षक उपहार
इंदौर : क्षेत्र क्र.3 के युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए […]
April 4, 2022 ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्कार्पियो से लाखों की शराब बरामद
इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस ने शराब की पेटियों से भरी स्कार्पियो को पकड़ा है। पकड़ी गई […]
July 12, 2025 अमेरिकी उप सहायक सचिव ने अमेरिका – भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को लेकर की चर्चा
अमेरिकी दक्षिण एशियाई मामलों के ब्यूरो की उप सहायक सचिव बेथानी मॉरिसन का भारत दौरा […]
June 17, 2021 मंडल व बूथ स्तर तक एक पखवाड़े में कई कार्यक्रम करेगी बीजेपी, वर्चुअल बैठक में दी गई जानकारी
इंदौर : प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित एक पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के […]
March 24, 2023 चैत्र नवरात्रि पर वैंकटेश देवस्थान में नौ दिवसीय यज्ञ महोत्सव
इंदौर : भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ होने पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश […]