इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने आवेदिका के 86 हजार रूपये वापस दिलवाए।
ठग द्वारा फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के माध्यम से आवेदिका को ऑनलाइन 10% कमीशन का प्रलोभन देकर ऑनलाइन फ्रॉड किया था। ठगोरे ने आवेदिका को फर्जी link वाट्सअप पर भेजकर आवेदिका से paytm अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करवाकर ठगी की थी।
जॉब सर्च करने के दौरान हुई ठगी का शिकार।
आवेदिका द्वारा गूगल पर पार्टटाइम जॉब सर्च करते समय अमेजन जैसी दिखने वाली फर्जी साइट पर job के लिए क्लिक किया गया। इसके बाद आवेदिका को ठग द्वारा कॉल कर व्हटासएप पर लिंक भेजकर कहा गया कि इस लिंक पर क्लिक कर आप रजिस्ट्रेशन कर ले, इसके बाद प्रोडक्ट लिस्ट मिलेगी। वहां से आपके द्वारा प्रोडक्ट खरीदकर इसी वेबसाइट के माध्यम से प्रोडक्ट बेचने का कार्य करने पर आपको 10 % कमीशन मिलेगा, आवेदिका ने प्रोडक्ट की ऑनलाइन सेल्स होने व कमीशन के लालच में आकर पेटीएम के मध्यम से पेमेन्ट कर प्रोडक्ट खरीदे परंतु आवेदिका को न तो प्रोडक्ट्स मिले, न कमीशन। इसपर आवेदिका ने
क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल में शिकायत की। सेल की महिला उप निरीक्षक शीतू जरिया और महिला आरक्षक संध्या पांडे ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर संबंधित paytm कंपनी से संपर्क किया और आवेदिका की आहरित 86 हजार रूपये की राशि वापस उसके खाते में डलवाई।
Related Posts
October 16, 2020 डॉ. दीदी ने वार्ड 55 में ई- रिक्शा टैंकर से शुरू किया सेनिटाइजेशन, बीजेपी के टिकट पर लड़ना चाहती हैं चुनाव
इंदौर : डॉ. दीदी के नाम से मशहूर मेडिकल की छात्रा अदिति सिंघल पढाई के साथ अपने उन सपनों […]
January 27, 2025 सशक्त युवा, समृद्ध भारत के संकल्प के साथ एनसीसी कैडेट्स ने किया पैदल मार्च
इंदौर : एनसीसी इंदौर समूह के बैनर तले 'सशक्त युवा, समृद्ध भारत' के संदेश को लेकर […]
July 21, 2021 तब सिंधु का रजत ही स्वर्ण पदक जैसा था
रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय खिलाड़ियों के लिए पदक के लाले पड गये थे, सिर्फ साक्षी मलिक […]
July 3, 2025 सूने घरों से चोरी करनेवाले दो आरोपियों को विजयनगर पुलिस ने बनाया बंदी
आरोपियों से चोरी किया माल बरामद।
इंदौर : दिन दहाडे सूने घर में चोरी करने वाले 02 […]
June 28, 2022 वार्ड 21 में बीजेपी प्रत्याशी ने किया घर घर जनसंपर्क।
इंदौर : वार्ड 21 के भाजपा प्रत्याशी गणेश गोयल को अपने वार्ड में जबर्दस्त जनसमर्थन मिल […]
November 2, 2022 श्री व्यंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हजारों भक्तों की मौजूदगी में संपन्न हुआ अन्नकूट महोत्सव
फूल बंगले में हुए प्रभु वैंकटेश के हुए मनोहारी श्रृंगार दर्शन।
अपरस में सिद्ध की गई […]
January 19, 2022 लताजी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ किया जा रहा महामृत्युंजय मन्त्र का जाप
इंदौर : कालजयी गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ […]