नागा साधु के वेश में था एक बदमाश।
सुबह की सैर पर निकले थे एएसआई।
एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला।
इंदौर : आम आदमी ही नहीं अब तो पुलिसवाले भी बदमाशों की लूटपाट के शिकार होने लगे हैं।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले एएसआई को को नागा साधु के वेश में आए कार सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने पास में बुलाया और उनकी चेन लूटकर भाग गए।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के शिक्षक नगर की है। फरियादी एएसआई गोपाल बर्डे पुलिस वायरलेस में पदस्थ हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी वे सैर करने गए थे। जैसे ही दोपहिया वाहन के शोरूम के समीप पहुंचे, सफेद रंग की एक कार उनके पास आकर रुकी। चालक के बगल में भस्म लगाकर नागा साधु के वेश में एक बदमाश बैठा हुआ था। उसने शिव मंदिर का पता पूछा और करीब बुलाया।
एएसआई से बातें की और हाथ की सफाई से रुद्राक्ष निकाल कर दिया। साधु ने घड़ी को भी अभिमंत्रित किया। एएसआई साधु के सम्मान में पैर पड़ने के लिए कार की खिड़की में झुके तो उसने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बाद में दोपहर को एएसआई एरोड्रम थाने पहुंचे और लूट की एफआईआर दर्ज करवाई। इसके पूर्व भी अन्नपूर्णा और तिलक नगर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाश पता पूछने के बहाने लूट कर चुके हैं।
Related Posts
November 16, 2019 राहुल से माफी की मांग को लेकर बीजेपी ने किया प्रदर्शन इंदौर : राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा लगातार बोले गये झूठ को […]
June 14, 2021 रोजगार, शिक्षा व खेलों में विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण का होगा विशेष इंतजाम
इंदौर : नगर निगम के प्रभारी आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि कलेक्टर इंदौर द्वारा […]
May 23, 2021 सर्वश्रेष्ठ मराठी सामाजिक कार्यकर्ता के पुरस्कार से नवाजे गए मोहन रेडग़ांवकर
इंदौर : मराठी साहित्य की सर्वाधिक प्रतिष्ठित संस्था महाराष्ट्र साहित्य परिषद ने पुणे […]
May 6, 2024 कांग्रेस संगठन से नहीं मिल रहा था सहयोग इसलिए नाम वापस लिया
अपनी गलतियों से प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस।
कांग्रेस के पास नहीं है नीति, नियत और […]
February 3, 2021 जरूरतमंद बुजुर्गों के उपचार के लिए निजी अस्पताल भी आए आगे, दो- दो बेड रखेंगे आरक्षित
इंदौर : जिले में जरूरतमंद वृद्धजनों के उपचार के लिए मानवीय संवेदना के साथ अनूठी पहल की […]
December 16, 2022 रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत
पीएम मोदी ने कूटनीति और बातचीत से यूक्रेन जंग का हल निकालने का किया आह्वान।
नई […]
October 18, 2023 राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों से जब्त किए लूटे गए तीन मोबाइल, एक स्कूटी भी की गई […]