‘फाग महोत्सव’, वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां।
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र के श्री हंसदास मठ पर फाग उत्सव व भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक हजारों की संख्या में मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि समाजसेवी इस दौरान मौजूद रहे।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में भगवान रणछोड़जी, श्री लक्ष्मी नारायण, भगवान श्री गणेश, राधा-कृष्ण शिव दरबार, पंचमुखी चिंता हरण हनुमान व माताजी की प्रतिमा का अभिषेक- पूजन किया गया। इसके बाद विभिन्न फूलों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। पंडित योगेंद्र महंत, पवन दास महाराज ने बताया देर रात तक चले इस आयोजन में पारिवारिक माहौल पूरे समय बना रहा। 10 क्विंटल से ज्यादा चंपा, चमेली, गेंदा,गुलाब के फूलों से होली खेली गई।
गन्नू महाराज के भजनों की प्रस्तुति देर रात तक चली।
फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नन्द किशोर, आज बिरज में होरी रे रसिया, होरी खेले रधुविरा, बाँस की बांसुरिया पे घणौ इतरवे, मीठे रस से भरियों रे, राधा रानी लागे आदि सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। क्षेत्र के हजारों रहवासी इन भजनों पर झूम उठे। देर रात तक ये आध्यात्मिक उल्लास का माहौल छाया रहा।
Related Posts
March 9, 2022 चेन कटिंग करने वाले आरोपी और खरीददार गिरफ्तार
इंदौर : चेन कटिंग की सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश करते हुए राजेन्द्र नगर पुलिस ने घटना को […]
April 24, 2020 “बताओ क्या दुश्मन सफल होगा वहां, जहां आठों पहर खाकी रखवाली करती है” इन्दौर : वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न विकट परिस्थितियों में पुलिसकर्मी बेहद […]
February 28, 2024 इंटेकवेल के पास फूटी नर्मदा की पाइप लाइन
सुधार कार्य के बाद नर्मदा के प्रथम व द्वितीय चरण की टंकियां भरने का काम शुरू।
तृतीय […]
August 1, 2020 सौ के पार रही संक्रमितों की संख्या, पेंडिंग मामले एक हजार के पार…! इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग की तादाद तो बढा दी है लेकिन उसके […]
December 16, 2017 सभी सेवाओं के लिए आधार लिंक कराने की अंतिम तारीख अब 31 मार्च नई दिल्ली,15 दिसंबर ।सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंक खातों और मोाबइल नंबर […]
October 8, 2023 आध्यात्मिक पर्यटन पर ‘सविष्कार’ मालवा ने किया संगोष्ठी का आयोजन
इन्दौर : उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर में सविष्कार […]
May 12, 2020 पटना, कोलकाता व अन्य शहरों के लिए ट्रेनें चलाने की सांसद ने रेलमंत्री से की मांग इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री को चिट्ठी लिखकर इंदौर से कुछ ट्रेनें चलाने की […]