कमरे से लैपटाप, आइपैड और मोबाइल चुरा ले गया चोर।
इंदौर : दरवाजा खुला छोड़कर दौड़ लगाने जाना छात्रों के लिए महंगा साबित हुआ।फ्लैट में घुसा बदमाश कमरे से लैपटाप, आइपैड और मोबाइल चुरा कर ले गया। घटना के वक्त दो छात्र कमरे में सो रहे थे। पुलिस को एक बदमाश का सीसीटीवी फुटेज मिला है।
ये घटना लालाराम नगर स्थित पद्मावती कॉलोनी के अंकुर अपार्टमेंट और कांता अपार्टमेंट में घटित हुई। पुलिस ने फरियादी अक्षत अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
अक्षत के मुताबिक वह सोमवार सुबह पौने सात बजे दौड़ने चला गया था।फ्लैट का दरवाजा बाहर से अटका दिया था। दोस्त सुधीर और सुभाष सो रहे थे। मौका देख चोर कमरे में घुसा और लैपटाप, आइपैड चुरा ले गया। कांता अपार्टमेंट में रहने वाले अनिल बैरागी, देवेंद्र यादव, रवि जाट, कुनाल गोस्वामी के मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये भी चोरी हुए हैं। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
Related Posts
August 18, 2021 मामूली बात पर हुए विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
इंदौर : शहर में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में […]
March 20, 2022 21 मार्च को सीएम शिवराज करेंगे सरवटे बस स्टैंड का वर्चुअली लोकार्पण
इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 स्थित नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का शुभारंभ […]
October 21, 2021 पांच दिनी सांई भंडारे में 65 हजार लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर लिया पुण्य लाभ
इंदौर : एबी रोड स्थित सांई शक्ति स्थल, बिच्छूदास के बगीचे पर बीते 15 अक्टूबर से चल रहे […]
July 2, 2020 डॉक्टर्स डे पर बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने वितरित किया आयुर्वेदिक काढ़ा इंदौर : मंगलवार को डॉक्टर्स-डे के शुभ अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ विधानसभा क्षेत्र […]
March 27, 2021 कोरोना से निपटने के लिए अपनाएंगे त्रिस्तरीय रणनीति- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की रोकथाम एवं […]
April 4, 2022 गुरुजी सेवा न्यास के कैंसर केअर सेंटर का भूमिपूजन, डेढ़ साल में आकार लेगा 100 करोड़ का प्रकल्प
इंदौर : "माधव सृष्टि" श्री गुरूजी सेवा न्यास के प्रकल्प कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन […]
March 22, 2022 10 से 25 फीसदी की गई गाइडलाइन में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होगी लागू
इंदौर : सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में जिला […]