मुंबई : टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ट्राई ) ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। जनवरी 2024 की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में जियो का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.8 करोड़ मोबाइल ग्राहक है। वहीं, वायरलाइन ब्राडबैंड इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 16.2 लाख है। इन आंकड़ों में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा 4.2 करोड़ से अधिक हो चुकी है। वहीं,जियो फाइबर इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहक 7.4 लाख से ज्यादा है।
ट्राई की रिपोर्ट के आंकड़ो पर गौर करें तो दिसंबर 2023 में जियो के मोबाइल उपभोक्ता की संख्या 4.18 करोड़ थी । तो वहीं, जनवरी 2024 में यहीं संख्या बढ़कर 4.23 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है। जियो का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मोबाइल उपभोक्ता में मार्केट शेयर 56.9 फीसदी तक पहुंचा तो वहीं, ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में जियो फाइबर का मार्केट शेयर 45.9 से ज्यादा है।
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में जियो की ट्रू 5जी सर्विस दोनों प्रदेश के 86 जिलें और 645 कस्बों में मौजूद है। जियो के दोनों प्रदेश में 10 हजार से अधिक मोबाइल टॉवर हैं, जो दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से तीन गुना से भी ज्यादा हैं।
Related Posts
April 10, 2023 जुआ खेलते हुए पकड़े गए 07 आरोपी, हजारों रूपए नकद व ताश पत्ते बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वाले 07 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों […]
November 9, 2024 उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन
इंदौर : शहर में चार-दिवसीय छठ पर्व का समापन शुक्रवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने […]
February 14, 2017 नोटबंदी के बाद राजनीतिक दलों ने जमा कराए इतने करोड़, BSP रही सबसे आगे BSP ने जमा कराए 104 करोड़
नोटबंदी के 50 दिनों के दौरान सबसे ज्यादा पुराने नोट बीएसपी ने […]
June 8, 2023 बच्चों के विकास को लेकर झूठे दावे करने वाले विज्ञापनों पर बाल आयोग सख्त
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने दी जानकारी।
बोर्नविटा के […]
August 21, 2023 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन – जन तक पहुंचाएं : संगीता बेन
प्रवासी विधायक संगीता बेन पाटिल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।
विधानसभा […]
December 24, 2024 केंद्रीय मंत्री नायडू ने टाप स्टार्टअप मोशनजिलिटी के निदेशक का किया सम्मान
इंदौर : शहर में आयोजित प्राइड ऑफ़ मध्य प्रदेश अवार्ड कार्यक्रम में शहर के टॉप स्टार्टअप […]
May 15, 2017 MP BOARD: स्टूडेंट्स 15 दिन में कर सकते हैं पुनर्गणना के लिए आवेदन भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के […]