मुंबई : टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ट्राई ) ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। जनवरी 2024 की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में जियो का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.8 करोड़ मोबाइल ग्राहक है। वहीं, वायरलाइन ब्राडबैंड इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 16.2 लाख है। इन आंकड़ों में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा 4.2 करोड़ से अधिक हो चुकी है। वहीं,जियो फाइबर इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहक 7.4 लाख से ज्यादा है।
ट्राई की रिपोर्ट के आंकड़ो पर गौर करें तो दिसंबर 2023 में जियो के मोबाइल उपभोक्ता की संख्या 4.18 करोड़ थी । तो वहीं, जनवरी 2024 में यहीं संख्या बढ़कर 4.23 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है। जियो का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मोबाइल उपभोक्ता में मार्केट शेयर 56.9 फीसदी तक पहुंचा तो वहीं, ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में जियो फाइबर का मार्केट शेयर 45.9 से ज्यादा है।
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में जियो की ट्रू 5जी सर्विस दोनों प्रदेश के 86 जिलें और 645 कस्बों में मौजूद है। जियो के दोनों प्रदेश में 10 हजार से अधिक मोबाइल टॉवर हैं, जो दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से तीन गुना से भी ज्यादा हैं।
Related Posts
April 8, 2020 इंदौर- भोपाल की सीमाएं कड़ाई से सील की जाएं- सीएम भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल और इंदौर शहरों में […]
October 18, 2020 मासूम बालिका से अश्लील हरकत करनेवाले आरोपी को भेजा जेल
इन्दौर : 6 वर्षीय बालिका के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले आरोपी को हीरानगर पुलिस ने चंद […]
July 3, 2022 जनभागीदारी से किया इंदौर का विकास -विजयवर्गीय
इंदौर : सकारात्मक सोच के साथ दूरदृष्टि रखते हुए किए गए विकास के काम बेहद उपयोगी साबित […]
November 5, 2021 दिवाली पर रोशनी से जगमगाई ऐतिहासिक इमारतें, महालक्ष्मी मन्दिरों में दर्शन- पूजन के लिए लगी लम्बी कतारें
इंदौर : दीपावली के मौके पर शहर की ऐतिहासिक इमारतों पर आकर्षक रोशनाई की गई थी। इसी के […]
January 30, 2023 बडवाली चौकी में भड़काऊ नारेबाजी करने वाले दो और आरोपियों को पकड़कर भिजवाया जेल
इंदौर : पठान फिल्म के विरोध में हुई नारेबाजी के खिलाफ बड़वाली चौकी पर भड़काऊ एवं शहर का […]
April 5, 2017 गोमांस पर बैन की मांग पड़ी भारी, भाई ने अजमेर दरगाह के दीवान को पद से हटाया अजमेर। अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन के बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सूफी […]
July 4, 2022 जीएसटी के दायरे में आएंगे दुग्ध उत्पाद, बढ़ेंगी कीमतें
जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसले के बाद मिल्क प्रोडक्ट्स जीएसटी के दायरे में आ […]